1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 29, 2020 09:09 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News July 28

Auto Refresh
Refresh
  • 2:13 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल से ही कैबिनेट बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह अभी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरीके से स्वस्थ हूं। मैं लगातार काम करने का प्रयास कर रहा हूं। खांसी समाप्ति की ओर है। कल से बुखार की शिकायत भी नहीं हुई।"

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    ओली के गुट का दावा है कि आज होने वाली पार्टी की स्‍टैंडिंग कमिटी की बैठक को टाल दिया गया है, वहीं प्रचंड और उनके समर्थक प्रधानमंत्री के आवास पहुंच गए। प्रचंड समर्थकों का कहना है कि बैठक स्‍थगित नहीं हुई है और यह होगी।

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    नेपाल में सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के अंदर मचे राजनीतिक घमासान ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड के गुट के बीच राजनीतिक घमासान उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब दोनों दल स्‍टैंडिंग कमिटी की बैठक के लिए पहुंचे। 

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के अंदर मची कलह बढ़ती ही जा रही है। सचिन पायलट गुट के 19 बागी विधायक गुरुग्राम के होटल में रुके हुए हैं और गलहोत खेमे के विधायक जयपुर के होटल में ठहरे हुए हैं। पायलट गुट के विधायक हेमाराम चौधरी ने एक बयान देकर गहलोत खेमे की परेशानी बढ़ा दी है। हेमाराम चौधरी ने बयान दिया है कि गहलोत खेमे के 10-15 विधायक उनके संपर्क में हैं और इस इंतजार में हैं कि कब उन्हें फ्री छोड़ा जाए और वे तुरंत पायलट खेमें में शामिल हों।

  • 10:17 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पश्चिम बंगाल: लगातार बारिश के बाद सिलीगुड़ी के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ।

  • 10:14 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 47,704  मामले और 654 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,83,157 हो गई है, जिसमें 4,96,988 सक्रिय मामले, 9,52,744 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 33,425 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    COVID-19 मरीज़ों की रिकवरी रेट बढ़कर 64.23% हो गई है। अब रिकवरी/मृत्यु अनुपात 96.6%:3.4% है: भारत सरकार

  • 10:12 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    27 जुलाई तक टेस्ट किए गए COVID-19 सैंपलों की कुल संख्या 1,73,34,885 है, जिसमें 5,28,082 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

  • 10:11 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली-एनसीआर में 29 से 30 जुलाई की शाम के दौरान बारिश होने की संभावना है: क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।