1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 31, 2020 10:11 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News July 30

Auto Refresh
Refresh
  • 12:18 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    देश में कोरोना वायरस के आंकड़े भयानक लगने लगे हैं। भारत में संक्रमण अभी भले ही अमेरिका और ब्राजील के मुकाबले कम हो लेकिन जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ रहा है वह चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे यानि बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे के दौरान देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 52123 मामले आए हैं और वायरस की वजह से 24 घंटे में 775 लोगों की जान गई है।

    पढ़िए- कोरोना के डराने वाले आंकड़े, हर मिनट देश में 36 से ज्यादा मामले और हर घंटे 32 से ज्यादा की मौत

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    शातिर चीन के शह पर नेपाल लगातार भारत से लगते सीमा पर तनाव बढाने का प्रयास कर रहा है। पहले तो नेपाल ने कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख सहित 395 वर्ग किलोमीटर के भारतीय इलाके को जबरन अपने नक्‍शे में शामिल किया और अब वह इन इलाकों में नेपाली नागरिकों के घुसपैठ को सही बता रहा है।

    पूरी खबर पढ़ें

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मणिपुर के चंडेल जिले में आतंकियों ने घात लगाकर असम राइफल्स की टुकड़ी पर हमला कर दिया। आतंकियों के इस हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला म्यांमार से सटे बॉर्डर के पास हुआ। इसे स्थानीय PLA के आतंकियों ने अंजाम दिया।

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में वैट कम होने से डीजल की कीमत में 8.36 रुपए की कमी आएगी।

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्‍ली में डीजल पर वैट 30 प्रतिशत से घटाकर अब 16.75 प्रतिशत कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्‍ली में अब डीजल एक बार फि‍र पेट्रोल से सस्‍ता हो जाएगा। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्‍यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में डीजल पर वैट काम करने का फैसला लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।