1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 10, 2020 07:54 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

India TV Live Updates- India TV Hindi
India TV Live Updates Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News July 9

Auto Refresh
Refresh
  • 1:35 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान 45 नये मामले मिलने के बाद इस महामारी से मरने वाले मरीजों की तादाद 4,998 से बढ़कर 5,043 पर पहुंच गयी।

  • 12:44 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 577 मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,201 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • 10:22 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 24,879 मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या 7,67,296 पर पहुंची, 487 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21,129 हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय।

  • 10:22 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    कानपुर में पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमला करने और आठ पुलिसर्मियों की हत्या के मामले में वांछित कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार 

  • 8:53 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का सहयोगी बउवा दुबे उत्तर प्रदेश इटावा में मुठभेड़ में मारा गया, उस पर 50,000 रुपये का इनाम था : इटावा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर।

  • 7:54 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल उपचाराधीन मरीजों में से एक तिहाई मरीज दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आठ जिलों में हैं और राज्य में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले करीब 28 प्रतिशत लोग इन्हीं जिलों के हैं। ये जिले हैं: गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली।

  • 7:53 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 15 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 507 हो गई है। 

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता जगदीप का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने ''शोले'' फिल्म में ''सूरमा भोपाली'' के अपने किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    हिमाचल प्रदेश में सेना के एक जवान और चार साल की बच्ची सहित बुधवार को 18 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1102 हो गई।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    दिल्ली सरकार अपनी संशोधित ''कोविड प्रतिक्रिया योजना'' के तहत अब दिहाड़ी मजदूरों, घरेलू सहायकों, ऑटो चालकों और सब्जी विक्रेताओं का ब्योरा रखने के साथ ही उनकी जांच शुरू करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत