1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निकिता हत्याकांड को लेकर बल्लभगढ़ में हंगामा, महापंचायत के बाद 'महासंग्राम'

निकिता हत्याकांड को लेकर बल्लभगढ़ में हंगामा, महापंचायत के बाद 'महासंग्राम'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 11, 2020 09:18 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

Breaking News November 1

Auto Refresh
Refresh
  • 1:40 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    निकिता हत्याकांड मामले में दोषी के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन, यहां हंगामा हो गया। सड़कों पर उतरे युवाओं ने दुकानों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर युवाओं को हाईवे से खदेड़ दिया। पुलिस और युवाओं के बीच पत्थर और डंडे चले। यह पूरा मामला फरीदाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ।

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बल्लभगढ़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, तोड़फोड़ की और आगजनी भी की।

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा (NIT Faridabad, MLA) महापंचायत को संबोधित कर रहे थे, तभी एक शख़्स ने उनको बैठने के लिए कहा और जूता निकाल लिया। हालांकि, लोगों ने उस शख्स को काबू कर लिया।

  • 1:11 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    निकिता हत्याकांड को लेकर बल्लभगढ़ में हंगामा हो गया। यहां पहले महापंचायत हुई और उसी दौरान हंगामा होने लगा। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की।

  • 8:44 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,756 है जिसमें 464 सक्रिय मामले, 2,291 डिस्चार्ज हो चुके मामले और एक मौत शामिल है: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार

  • 8:44 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वायु गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वज़ीरपुर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब है।

     

  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में चार जनसभाएं करेंगे, वो छपरा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

     

  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पाकिस्तान ने पुंछ ज़िले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया: जनसंपर्क अधिकारी (PRO), रक्षा, जम्मू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत