हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है।कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में हो रहा हैजो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।
आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
हैदराबाद में इस सवाल पर चुनाव हो रहा है कि लोगों को MIM का मेयर चाहिए या भाजपा का। के.सी.आर. को वोट या कांग्रेस को वोट मतलब MIM को वोट, MIM को वोट यानि डिवीजन को वोट। इसलिए यहां के लोगों ने तय किया है कि यहां भाजपा का मेयर बनेगा: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, हैदराबाद
देश में मिले 45,209 नए कोरोना मरीज
कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मास्क नहीं पहनने पर 1,306 लोगों पर जुर्माना ठोंका। इसके साथ ही अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में मास्क नहीं पहनने वाले कुल 5,01,328 लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है।
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर चालान मास्क नहीं पहनने और इसके बाद सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए 3,378 लोगों पर जुर्माना ठोंका गया है। विभिन्न कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए अभी तक कुल 5,40,580 चालान जारी किए गए हैं।
बुलंदशहर के एसएसपी ने दागी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक उप-निरीक्षक को निलंबित तथा दो अन्य का जिला पुलिस लाइन में तबादला कर दिया। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उप-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को एक आपराधिक मामले में आरोपी को बचाने के लिये 50,000 रुपये मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
संपादक की पसंद