हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
मुंबई पुलिस ने फर्जी TRP मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। BARC की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फर्जी टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस ने सूचना प्रसारण मंत्रालय को जानकारी दी है।
टीआरपी को लेकर फेंक एजेंडा चलाने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 3 चैनलों के खिलाफ सबूत मिले हैं।
मुंबई में फर्जी टीआरपी रैकेट मामले में BARC की सहयोगी हंसा एजेंसी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार किया गया है।
रिपब्लिक टीवी ने पैसे देकर टीआरपी सिस्टम से छेड़छाड़ की है, रिपब्लिक टीवी ने फर्जी टीआरपी से कितने पैसे पैसे कमाए इसकी भी जांच होगी- मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि रिपब्लिक टीवी के मालिक को समन भेजा जाएगा। रिपब्लिक टीवी के डायरेक्टर और प्रमोटर से पूछताछ की जाएगी।
मुंबई पुलिस ने फर्जी टीआरपी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि रिपब्लिक टीवी के कुछ बड़े अधिकारी फर्जीवाड़े में शामिल हैं। रिपब्लिक टीवी के बैंक अकाउंट की मुंबई पुलिस जांच करेगी।
पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेताओं की कथित हत्याओं को लेकर हावड़ा में नबन्ना चलो आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
शिवसेना बिहार में करीब 40 सीट सीटों पर लड़ेगी चुनाव, आदित्य और उद्धव के अलावा सांसद संजय राउत,प्रियंका चतुर्वेदी,अनिल देसाई,मंत्री सुभाष देसाई भी करेंगे प्रचार।
हाथरस में पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई, थ्री लेयर सिक्योरिटी मुहैया कराई गई, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर रवाना
भारतीय वायुसेना 88वां स्थापना दिवस: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा-'मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय वायु सेना हमारे देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों में हमेशा तैयार रहेगी।'
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर युद्ध सेवा मेडल, वायु सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मंडल और यूनिट प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
पंजाब: कृषि कानूनों के विरोध में अमृतसर के देविदासपुरा गांव में किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी का रेल रोको आंदोलन आज 15वें दिन भी जारी है। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के राज्य सचिव ने बताया, "हमने अपना आंदोलन 11 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।"
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां पर भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है।
संपादक की पसंद