1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE:पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE:पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 26, 2020 10:55 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live breaking- India TV Hindi
Live breaking

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News OCTOBER 10

Auto Refresh
Refresh
  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी: ADG आगरा पीयूष आनंद हटाए गए, हाथरस मामले में शासन की नाराजगी के बाद इन्हें हटाया गया है। पीयूष आनंद  को अब ADG रेलवे बनाया गया

  • 1:16 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    करौली: पुजारी को जलाकर मारने का मामला, डीएम और एसपी पहुंचे बुकना स्कूल, यहीं एक प्रतिनिधिमंडल से बात हो रही है, मांगों पर हो रही है वार्ता

  • 1:04 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने करौली में पुजारी को कथित तौर पर जलाने, बाड़मेर में बलात्कार के मामले और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर CM अशोक गहलोत से बात की।राज्यपाल ने चिंता जाहिर की और CM ने आश्वासन दिया कि जांच हो रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

  • 10:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    करौली- पुजारी हत्याकांड मामला, बीजेपी सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने दी चेतावनी, 2 घंटे में मांगे नहीं मानी तो शव को लेकर जाएंगे जयपुर, सिविल लाइन में धरना देने की भी चेतावनी

  • 9:13 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, प्रेम प्रसंग का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, तीन नाबालिगों को भी पकड़ा।

  • 8:49 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अर्मीनिया और अजरबैजान के बीच युद्धविराम का ऐलान, रूस ने की मध्यस्थता, 27 सितंबर से शुरू हुई थी लड़ाई

  • 8:35 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के चिंगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

  • 8:33 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन, भारतीय सेना कर रही है जवाबी कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत