1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 11, 2022 06:45 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

Hindi Breaking News

Auto Refresh
Refresh
  • 2:58 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा में होने वाले आगामी विधानसभा उप-चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की एक सूची जारी की।

  • 12:50 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    केरल: कोट्टयम के कुछ जगहों पर में बारिश हो रही है।

  • 12:50 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पंजाब: मोगा में ज़िला प्रशासन ने लोगों में पराली न जलाने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया।

  • 12:49 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बिहार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटना में हनुमान मंदिर में पूजा की।

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बिहार: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पटना में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  • 11:07 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के चुनाव अप्रभावित 33 ज़िलों की ग्राम पंचायतों द्वारा 106.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 318 ग्राम पंचायत भवन, 262 सामुदायिक भवन और 1004 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का लोकार्पण किया: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय

  • 11:07 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    गुवाहाटी: कामाख्या मंदिर आज से भक्तों के लिए फिर से खुल गया है। हालांकि कोरोना के मद्देनज़र मंदिर का आंतरिक गर्भगृह बंद रहेगा।

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बहुत दुख हो रहा है कि केंद्र सरकार ने इन कानूनों (कृषि कानूनों) का हल निकालने के लिए अब तक भी किसान संगठनों या दूसरे राजनीतिक संगठनों के साथ मिलकर कोई तरीका नहीं निकाला। मैं PM से विनती करता हूं कि सारे संगठनों की मीटिंग बुलाओ और उनकी शंकाओं को सुनो: सुखबीर सिंह बादल, SAD अध्यक्ष

  • 10:27 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 74,383 मामले सामने आए और 918 मौतें हुईं। देश में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,53,807 है जिसमें 8,67,496 सक्रिय मामले, 60,77,977 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 1,08,334 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

  • 10:27 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे। स्वामित्व योजना में चरणबद्ध तरीके से देश के लगभग 6.62 लाख गांवों के लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड दिए जाएंगे।

  • 10:27 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कल (10 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,68,77,242 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,78,544 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत