1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल में PM मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम LIVE, दिल्ली से कर रहे हैं संबोधित

बंगाल में PM मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम LIVE, दिल्ली से कर रहे हैं संबोधित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 26, 2020 10:54 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

 

Live Hindi Breaking News OCTOBER 22

Auto Refresh
Refresh
  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, शरद चंद्र चट्टोपाध्याय को मैं प्रणाम करता हूं। जिन्होंने समाज को नई राह दिखाई, उन ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, राजा राम मोहन राय, गुरुचंद ठाकुर, हरिचंद ठाकुर, पंचानन बरमा का नाम लेते हुए नयी चेतना जगती है: पीएम मोदी

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बंगाल की माटी को अपने माथे से लगाकर जिन्होंने पूरी मानवता को दिशा दिखाई, उन श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु, श्री ऑरोबिंदो, बाबा लोकनाथ, श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र, मां आनंदमयी को मैं प्रणाम करता हूं: पीएम 

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बंगाल की भूमि से निकले महान व्यक्तित्वों ने जब जैसी आवश्यकता पड़ी, शस्त्र और शास्त्र से, त्याग और तपस्या से मां भारती की सेवा की है: पीएम मोदी

  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता और पूर्णता का पर्व भी है। बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक देती है, नए रंग देती है, नया श्रृंगार देती है। ये बंगाल की जागृत चेतना का, बंगाल की आध्यात्मिकता का, बंगाल की ऐतिहासिकता का प्रभाव है: पीएम मोदी

  • 12:21 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    जब आस्था अपरम्पार हो, मां दुर्गा का आशीर्वाद हो, तो स्थान, स्थिति, परिस्थिति, से आगे बढ़कर पूरा देश ही बंगालमय हो जाता है: पीएम मोदी

  • 12:12 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों आज भक्ति की शक्ति ऐसी है, जैसे लग रहा है कि मैं दिल्ली में नहीं लेकिन आज मैं बंगाल में आप सभी के बीच उपस्थित हूं: पीएम

  • 12:09 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पीएम मोदी बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कर रहे हैं। वह वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए यह उद्घाटन कर रहे हैं।

  • 11:48 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, वे बूढ़े हो चके हैं, थक चुके हैं। ओवैसी ने इंडिया टीवी से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम का गठबंधन ही बिहार की सूरत को बदल सकता है। 

  • 11:48 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    BJP ने जारी किया चुनाव घोषणा पत्र, 19 लाख रोजगार और सबको मुफ्त कोरोना वैक्सीन

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी आज जारी करेगी घोषणापत्र

  • 9:32 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लेह: लद्दाख स्वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद(LAHDC) के लिए मतदान हो रहे हैं, सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने भी वोट डाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत