1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 16, 2021 11:28 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : BREAKING NEWS

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

 

Live Hindi Breaking News February 16

Auto Refresh
Refresh
  • 11:28 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,69,240 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक इस रोग के चलते पानीपत में जिले में एक व्यक्ति की मौत होने की भी पुष्टि हुई है।

  • 11:27 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक गांव में मंगलवार रात छह साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जालौन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में औरैया जिले का निवासी कल्लू अपने नजदीकी मित्र के यहां आया था, जहां पड़ोस में ही रात करीब आठ बजे छह साल की एक बच्ची खेल रही थी। उन्होंने बताया कि कल्लू उस बच्ची को बहला-फुसलाकर एक पशु अहाते में ले गया और उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीधी में हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मध्य प्रदेश के सीधी से सतना जा रही एक बस नहर में गिरी

  • 10:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकी के पास से बिहार के छपरा से हथियार लाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छपरा के मढौरा स्थित बहुआरा गांव में छापा मारा। पुलिस ने जावेद नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    राज्य के कई इलाकों में तूफान और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन यानी 16,17 और 18 फरवरी को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। IMD से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्‍ट्र के हिंगोली, नांदेड़, कोल्‍हापुर, सांगली, सतारा, परभणी, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, नागपुर, वाशिम, वर्धा, यवतमाल में गरज के साथ हल्‍की से तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने 16 फरवरी के लिए हिंगोली और नांदेड़ जिले में बारिश और तूफान के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। 

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिशा रवि को लेकर अनिल विज के ट्वीट को हटाने से ट्विटर ने किया इनकार

    हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के संबंध में ट्वीट किया कि ‘‘देश विरोध का बीज जहां कहीं भी हो, उसका समूल नाश कर देना चाहिए’’। इस ट्वीट को लेकर मिली शिकायत के आधार पर जांच करने के पश्चात ट्विटर ने इसे हटाने से इनकार कर दिया। ट्विटर ने मंत्री को अधिसूचित किया कि उसे इस ट्वीट को लेकर एक शिकायत मिली थी, लेकिन जांच के बाद पाया गया कि इस ट्वीट ने किसी दिशा-निर्देश का उल्लंघन नहीं किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत