हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।
आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2013 में राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाकर सभी से कहा था कि अपने अपने राज्यों में फल और सब्जियों को APMC से डीलिस्ट कर दें
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहने को तो किसान बिल का विरोध कर रहे हैं लेकिन खुद उसी बिल को 23 नवंबर 2020 को अधिसूचित कर चुके हैं
किसान कानून से पहले विपक्षी दलों ने सीएए और शाहीन बाग पर भी विरोध करने के लिए केंद्र सरकार का विरोध किया था: रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज जब विपक्षी दलों का राजनीतिक वजूद खत्म हो रहा है और बार बार जब चुनाव हारते हैं तो अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसी भी विरोधी आंदोलन में शामिल हो जाते हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी दलों को क्योंकि भाजपा और नरेंद्र मोदी का विरोध करने का एक और मौका मिल रहा है इसलिए ये किसानों के साथ खड़ा होने की बात कर रहे हैं
आज हम विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस, NCP और उनके सहयोगी दलों के शर्मनाक दोहरे चरित्र को देश के सामने बताने आए हैं। आज जब इनका राजनीतिक वजूद खत्म हो रहा है तो अपना वजूद बचाने के लिए ये किसी भी विरोधी आंदोलन में शामिल हो जाते हैं: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज सुबह शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ़्तार किया। इनमें से दो पंजाब से हैं और तीन कश्मीर से।
स्वदेश दर्शन और प्रसाद जैसी योजनाओं के माध्यम से भी टूरिस्टों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों से भारत अब Travel और Tourism Competitiveness Index में 34वें नंबर पर आ गया है। 2013 में भारत इसी इंडेक्स में 65वीं रैंक पर था: PM
शनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट के तहत 100 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने की तैयारी है। Multi-modal Connectivity Infrastructure Master Plan पर भी काम किया जा रहा है। कोशिश है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए पूरी दुनिया से निवेश आकर्षित किया जाए: PM
देश के इंफ्रा सेक्टर की एक बड़ी दिक्कत हमेशा से ये रही थी कि नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा तो हो जाती थी लेकिन उसके लिए पैसा कहां से आएगा, इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता था। हमारी सरकार ने नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही, उसके लिए आवश्यक धनराशि के इंतजार पर ध्यान दिया है: PM
देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 96.77 लाख के पार चले गए हैं, लेकिन 91.39 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में अब चार लाख से कम लोगों का ही कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।
वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रही हॉलैंड की 24 वर्षीय एक पर्यटक को महाराष्ट्र के सतारा जिले में अपनी जीप से एक कार को कथित रूप से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना पाटन-कराड मार्ग पर विजयनगर के निकट रविवार शाम को हुई और युवती जो वाहन चला रही थी, वह चोरी किया गया वाहन है।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कोहरे की घनी परत छाने से कुछ इलाकों में दृश्यता ‘शून्य’ रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। इस साल ठंड के मौसम में पहली बार दृश्यता ‘शून्य’ हुई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना के बाद सेना के समय पर बचाव अभियान के चलते पांच नागरिकों की जान बच गई। डिफेंस पीआरओ द्वारा यहां जारी एक बयान में सोमवार को कहा गया कि सेना ने जम्मू के रामबन इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नागरिकों को उस समय बचाया जब एक ट्रक पलट गया।
भारतीय सेना 6 दिसंबर की शाम 7 बजे रामबन के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एनएच-44 पर नागरिकों के बचाव में आई। सेना की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की, यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटनास्थल से पांच घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। सेना ने कहा कि बचाए गए नागरिकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अखिलेश यादव के घर के रास्ते को पुलिस ने किया सील, आज कन्नौज से निकालने वाले थे ट्रैक्टर रैली। अखिलेश यादव को आज कन्नौज में ट्रैक्टर से रैली निकालनी थी लेकिन कन्नौज ज़िला प्रशासन ने उन्हें प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी है। कन्नौज में कई सपा नेता या तो गिरफ्तार कर लिए गए हैं या नज़रबंद कर दिए गए हैं।
नोएडा को राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाला चिल्ला बॉर्डर गौतम बुद्ध द्वार के पास किसान आंदोलन की वजह से बंद है। दिल्ली आने जाने वाले नोएडा लिंक रोड पर आने जाने से बचें और डीएनडी का प्रयोग करें।
किसान आंदोलन की वजह से बंद हैं दिल्ली आने-जाने वाले कई रास्ते, कुछ अभी भी खुले, ये रही पूरी लिस्ट
दिल्ली में आगामी मंगलवार को यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि शहर के कुछ ऑटो और टैक्सी संघों ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में आठ दिसंबर को बुलाए गए 'भारत बंद' के समर्थन का फैसला किया है। हालांकि, कई अन्य संघों ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने के बावजूद सेवाएं सामान्य तौर पर जारी रखने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे।
दक्षिण भारत की एक और अभिनेत्री ने भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया है। तेलुगू अभिनेत्री विजयाशांति ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को भाजपा में शामिल होंगी।
दिल्ली में छायी कोहरे की परत
संपादक की पसंद