हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates and Breaking News of January 16:
05:20 PM: हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक मुमताज अहमद खान ने तेलंगाना विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली।
05:01 PM: सीबीआई के नए डायरेक्टर की नियुक्ति पर फैसला लेने के लिए 24 जनवरी को सिलेक्शन कमिटी की बैठक होगी।
04:30 PM: कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में खींचने के बीजेपी के कथित प्रयासों को लेकर बेंगलुरु में बीजेपी कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
04:11 PM: सीबीआई ने भागलपुर में समाज समिति बाल गृह के निदेशक और गया में डीओआरडी बाल गृह के खिलाफ कथित रूप से वहां रहने वाले बच्चों का शारीरिक शोषण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की।
03:17 PM: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केसः पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट कल विडियो कॉन्फ्रसिंग के जरिए गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाएगी।
01:16 PM: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में बंदरों ने मंगलवार को 2 महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में एक महिला सावित्री देवी (60) की छत से गिर कर मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला रेनू (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
12:58 PM: किफायती एयरलाइन गो एयर हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए थाईलैंड के लिए अधिक उड़ान अधिकार चाहती है। गो एयर के उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय) अर्जुन दासगुप्ता ने कहा कि एयरलाइन चंडीगढ़ और लखनऊ सहित 7 अन्य भारतीय शहरों से फुकेत के लिए उड़ान सेवाओं की शुरुआत करना चाहती है।
12:37 PM: यूपी के मथुरा के एक निजी विश्वविद्यालय में व्यापार प्रबंधन के परास्नातक के अंतिम वर्ष की छात्रा ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वृन्दावन थाने की जैंत पुलिस चौकी के प्रभारी अवधेश कुमार के मुताबिक, आगरा निवासी आरती ‘जीएलए विश्वविद्यालय’ में एमबीए के अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
12:11 PM: ऑस्ट्रेलिया भीषण लू की चपेट में है और देश के कई हिस्सों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के करीब है, जिसके चलते अधिकारियों को बुधवार को सिडनी में ओजोन एलर्ट जारी किया।
11:31 AM: हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां शीतलहर की चपेट में है और राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
11:14 AM: एक वीडियो में कथित रूप से राज्य द्वारा संचालित 'नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेड एंड हॉस्पिटल' में पिल्लों की बेरहमी से पिटाई करती नजर आईं दो नर्सिग छात्राओं को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक द्वैपायन विश्वास ने कहा, 'हमने नर्सिग छात्राओं की पहचान प्रछम वर्ष की छात्रा मौतुशी मंडल और दूसरे वर्ष की छात्रा शोमा बर्मन के रूप में की है, जिन्हें वीडियो में देखा गया। उनसे पूछताछ की जा रही है और जांच अभी चल रही है।'
10:57 AM: कनाडा ने मंगलवार को चीन से अनुरोध किया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे कनाडाई नागरिक पर दया करे।
चीन ने कनाडाई नागरिक रॉबर्ट ल्यॉड शेलेनबर्ग (36) को मादक पदार्थों की तस्करी के लिये सोमवार को मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद कनाडा ने चीन पर मनमाने तरीके से कानून लागू करने का आरोप लगाते हुए अपने नागरिकों को चीन की यात्रा को लेकर चेतावनी जारी की थी।
10:22 AM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने देशद्रोह से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए को खत्म करने की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि वर्तमन में इस औपनिवेशिक कानून की जरूरत नहीं है।
09:41 AM: बिहार के जमुई जिले में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव में कथित माओवादियों के एक दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में मंगलवार देर घर में घुस कर बरमोरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव मोहम्मद उस्मान (40) और उनके पड़ोसी मोहम्मद गुलाम (38) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक महिला घायल हुई है।
09:12 AM: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 116.48 अंकों की बढ़त के साथ 36,434.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 33.75 अंकों की मजबूती के साथ 10,920.55 पर कारोबार करते देखे गए।
08:29 AM: ब्रिटेन की संसद ने मंगलवार को ब्रेक्सिट समझौता खारिज कर दिया। इसके बाद यूरोपीय संघ से देश के अलग होने की योजना पर और अधिक संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
07:58 AM: समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन के बाद अलग पड़ी कांग्रेस ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और इसकी बड़े पैमाने पर तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश प्रदेश में एक साथ 13 रैलियां करने जा रहे हैं।
07:16 AM: श्रीलंका से भारत में पांच श्रीलंकाई तमिलों ने 17 किलोग्राम सोने की तस्करी की। वे फाइबरग्लास वाले नाव से तट पर पहुंचे और फरार हो गए।
06:27 AM: पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार को एक घर में आग लगने से एक दुल्हन और उसकी पांच सहेलियों की मौत हो गई। जियो न्यूज ने खबर दी है कि यह घटना तब हुई जब रिश्तेदार शादी की तैयारी कर रहे थे।