हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates Oct 25:
06:00 PM: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्थानीय अदालत ने एक सहयोगी की हत्या के अपराध में 33 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को आजीवन कारावास की सजा दी।
05:45 PM: सरकार ने सामाजिक एवं मानविकी के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिये ‘इम्प्रेस’ और बुनियादी विज्ञान के क्षेत्र में शोध कार्य के लिये अकादमिक शोध एवं गठजोड़ प्रोत्साहन योजना :एसपीएआरसी: को आगे बढ़ाने एवं पोर्टल शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इन दोनों योजनाओं के लिये 832 करोड़ रूपये का आवंटन किया जा रहा है।
05:33 PM: दिल्ली की एक अदालत ने मनोज प्रसाद की हिरासत पांच दिनों के लिए बढ़ाई। सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को रिश्वत देने के आरोपों के मामले में प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था।
05:19 PM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भेंट की और राज्य के मुद्दों पर चर्चा की।
05:04 PM: थाइलैंड में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने और वैध सीमा से ज्यादा ब्याज दर पर कथित तौर पर कर्ज देने को लेकर एक 21 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है।
04:51 PM: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया।
04:47 PM: सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार को कहा कि पत्रकार जमाल खशोगी की इस्तांबुल में हत्या "पूर्वनियोजित" थी। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है।
04:25 PM: भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ दूसरा तिमाही में 65.4 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 119 करोड़ रुपये पर; आय 6.2 प्रतिशत गिरकर 20,422 करोड़ रुपये रही।
04:08 PM: एस्सार स्टील के निदेशक मंडल और शेयरधारकों ने कंपनी को दिवाला कार्यवाही से बाहर निकालने के लिये बैंकों को 54,389 करोड़ रुपये का भुगतान करने की पेशकश की
03:59 PM: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ठोस कूड़ा प्रबंधन नियम, 2016 के कार्यान्वयन का ब्योरा देने के लिए आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव (स्वचछ भारत) के अपने समक्ष पेश नहीं होने पर सख्त ऐतराज जताया और उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
03:26 PM: कुल नौ आरोपियों के नाम सूचीबद्ध, अदालत ने आरोपपत्र पर विचार करने के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की।
03:19 PM: प्रवर्तन निदेशालय ने एयरसेल मैक्सिस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
03:14 PM: एक व्यक्ति ने देश के सभी चौकीदारों को बदनाम कर दिया: राहुल गांधी
02:51 PM: एयरसेल-मैक्सिस केस में ईडी ने फाइल की सप्लिमेंटरी चार्जशीट, पी चिदंबरम समेत 9 आरोपी।
02:01 PM: दिल्ली में बेनामी संपत्ति मामले में मीसा भारती और उनके पति शैलेश का 15 करोड़ रुपये का फार्म हाउस ईडी ने अटैच किया।
01:22 PM: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पैराग्लाइडिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया निवासी एनआरआई केआर देवारकोंडा की मौत, 6 घंटे बाद मिला शव।
12:37 PM: कोर्ट ने ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा का पता लगाने में हुई देरी के बारे में बिहार सरकार और सीबीआई से जवाब मांगा।
12:34 PM: कोर्ट ने ब्रजेश ठाकुर को नोटिस जारी करके पूछा है कि उसे बिहार के बाहर किसी की जेल में स्थानांतरित क्यों नहीं कर दिया जाए।
12:22 PM: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले की जांच के बारे में सीबीआई द्वारा दिया गया विवरण ‘भयानक’ और ‘डरानेवाला’ है।
12:01 PM: आईएनएक्स मीडिया केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को 29 नवंबर तक गिरफ्तारी से राहत।
11:36 AM: तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पीवी जयरामन ने 18 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को धर्म की जीत बताया।
11:08 AM: दिल्ली में सीआईएसफ ने बुधवार की रात 14 किलो ड्रग्स के साथ एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया।
10:38 AM: मद्रास हाई कोर्ट ने AIADMK 18 विधायकों को अयोग्य ठहराने के तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को बरकरार रखा।
10:12 AM: मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल समेत 13 आप विधायकों को जमानत।
09:54 AM: प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी की हॉन्ग कॉन्ग की 255 करोड़ की संपत्ति अटैच की। अभी तक 4744 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।
09:34 AM: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी।
08:57 AM: 27 सितंबर को लद्दाख इलाके में 2 चीनी हलिकॉप्टरों ने किया सीमा का उल्लंघन, करीब 10 मिनट तक भारतीय सीमा में रहे थे दोनों हेलिकॉप्टर।
08:30 AM: छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के घर के पास से 2 संदिग्ध हिरासत में लिए गए।
08:25 AM: तमिलनाडु में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वीवी मिनरल्स और उसके मालिक के 100 ठिकानों पर छापेमारी।
07:52 AM: महाराष्ट्र के पुणे के चिंचवड इलाके के दल्वीनगर में कल रात झुग्गी बस्ती में लगी आग, 2 लोगों की मौत। आग पर काबू पाया गया।
07:23 AM: नोएडा के सेक्टर 29 में स्थित गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स में पुलिस चौकी के पीछे एक दुकान में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने हुक्का बार में छापेमारी की। इस छापेमारी के बाद कार्रवाई करते हुए सेक्टर-20 थाना पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
06:55 AM: महाराष्ट्र में रायगढ़ पुलिस ने अवैध बाजारों में 1.7 करोड़ रूपये मूल्य के सांप का जहर कथित तौर पर तस्करी करने के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
06:30 AM: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक निजी एयरलाइन की महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।