1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Latest News Updates Sept 19: जानें, देश-दुनिया से दिनभर की बड़ी अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Latest News Updates Sept 19: जानें, देश-दुनिया से दिनभर की बड़ी अपडेट्स के बारे में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2018 06:27 am IST,  Updated : Sep 19, 2018 07:34 pm IST

Live Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

breaking news- India TV Hindi
breaking news

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज हिंदी आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Breaking News of September 19:

04:35 PM: भारत-पाकिस्तान मैच- पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

04:00PM  इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद की जेल की सजा निलंबित की, रिहा होंगे

02:27 pm: करतारपुर कॉरिडोर पर भारत के साथ कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है: पाकिस्तान विदेश मंत्रालय

02:16 pm: 

02:15 pm: फरीदाबाद: बल्लभढ़ में महिला मंगलवार रात महिला से चार लोगों ने किया गैंगरेप, महिला की साथी के साथ भी मारपीट। पुलिस ने कहा कि हमने मौके से महत्वपूर्ण सबूत इकठ्ठा किए हैं। इस मामले में कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। कार्रवाही की जा रही है। 

02:14 pm: यह अध्यादेश असंवैधानिक है। अध्यादेश संविधान के समानता के अधिकार के खिलाफ है क्योंकि इसे केवल मुसलमानों के लिए बनाया जा रहा है। अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और महिला संगठनों को सर्वोच्च न्यायालय में इस अध्यादेश को चुनौती देना चाहिए: असदुद्दीन ओवैसी

02:09 pm: यह अध्यादेश मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ है। यह अध्यादेश मुस्लिम महिलाओं को न्याय प्रदान नहीं करेगा। इस्लाम में, विवाह एक नागरिक अनुबंध है और इसमें दंड प्रावधान लाना गलत है: ट्रिपल तालक अध्यादेश पर असदुद्दीन ओवैसी

01:33 pm: दिल्ली: अफ्रीकी नागरिक और उनकी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोगों के साथ 6,69,000 लाख रुपए की धोखधडी का आरोप; 12 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, सोने और चांदी के आभूषण बरामद।

01:30 pm: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के एनसीटी में अवैध पैथोलॉजिकल लैब और निदान केंद्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए एनसीटी के प्रधान स्वास्थ्य सचिव को निर्देश जारी किया है।

01:09 pm: अहमदाबाद: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के मामले में गुजरात सरकार के खिलाफ लगभग 1000 किसान एचसी ने कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया। किसानों के वकील आनंद याज्ञिक ने कहा कि केंद्र ने 3 महीने से याचिकाओं का जवाब नहीं दिया है और राज्य सरकार अधिग्रहण कर रही है।

​12:51 pm: दिल्ली: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) में लोगों को नौकरियों दिलाने के बदले 22 लाख रुपये की धोखाधडी मामले में दो सरकारी कर्मचारियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। 27 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 10 चेकबुक, नकली मतदाता पहचान पत्र और 45 सिम कार्ड बरामद।

​12:40 pm: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में, आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने देश में बांधों की सुरक्षा और मरम्मत के लिए 3,468 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है: कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद

12:29 pm: 

12:17 am: सुप्रीम कोर्ट ने तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल द्वारा यौन मामले में उनके खिलाफ मुकदमे में दायर याचिका पर 30 अक्टूबर तक सुनवाई स्थगित कर दी।

11:48 am: ट्रिपल तलाक के खिलाफ अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी, राष्ट्रपति की मुहर लगना बाकी

11:34 am: हमने एक विस्तृत ज्ञापन पेश किया है जो राफेल खरीद में अनियमितताओं को स्पष्ट रूप से दिखाता है। हमें आशा है कि इस मामले को सीएजी द्वारा देखा जाएगा: भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद आनंद शर्मा

11:15 am: जशपुर: कंकुरी रेंज में कृषि क्षेत्रों में मृत अवस्था में मिला हाथी, वन विभाग द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

10:47 am: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 अक्टूबर को पूर्व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और अन्य के खिलाफ खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपों पर बहस की तारीख के रूप में तय किया।

10:47 am: देहरादून: कक्षा 10 के छात्रा के बलात्कार के मामले में छह आरोपी- 5 कर्मचारी और एक छात्र (वयस्क पाए गए) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया साथ ही 3 छात्रों को बाल सुधार गृह भेजा गया।

10:45 am: दिल्ली: आर्थिक मामलों पर कैबिनेट और कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) के बीच बैठक जल्द ही होगी शुरू।

10:38 am: दिल्ली पहुंचे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात।

09:49 am: पंजाब: 22 जिला परिषदों और 150 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतदान शुरू।

08:53 am: असम NRC मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई।

08:09 am: बलूचिस्तान के लोगों को सीपीईसी (चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) और चीन का विरोध करने के लिए टारगेट किया जा रहा है।

07:03 am:अमेरिका को कोरियाई शिखर सम्मेलन में 'सार्थक' निरस्त्रीकरण की उम्मीद।

06:24 am: एशिया कप: आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महा मुकाबला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत