1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News July 27: सीएम बनने के बाद अपने गांव पहुंचे येदियुरप्पा, मंदिर में किया पूजा-पाठ

Live Hindi Breaking News July 27: सीएम बनने के बाद अपने गांव पहुंचे येदियुरप्पा, मंदिर में किया पूजा-पाठ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 27, 2019 09:28 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

सीएम बनने के बाद अपने...- India TV Hindi
सीएम बनने के बाद अपने गांव पहुंचे येदियुरप्पा Image Source : ANI

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of July 27

Auto Refresh
Refresh
  • 3:01 PM (IST)

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

  • 3:00 PM (IST)

    महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश।

  • 2:57 PM (IST)

    सतीश बाबू सना को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने उसको 14 दिन की रिमांड मांगी। आज ही सतीश बाबू सना की गिरफ्तारी की गई है।

  • 2:54 PM (IST)

    लोनावला का भुशी  डैम ओवरफ्लो होने के कारण यहाँ पर पर्यटकों को आने से पुलिस ने रोक दिया। बारिश में पुणे में और मुंबई के हजारों पर्यटक यहां पर आकर भींगने का आनंद लेते है। शुक्रवार शाम इसी जगह पर कुछ पर्यटक फंस गए थे, जिन्हें 1.5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया था। आज उसी तरह से दोबारा कोई अनुचित घटना ना हो इसलिए पर्यटकों को यहां आने से रोक लगा दी गयी है।

  • 2:52 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मिट्टी के एक मकान के शनिवार को भूस्खलन की चपेट में आने से 82 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। डोडा के पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस) रवींद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले के बग्गर इलाके में हुई इस घटना में दो दर्जन भेड़ें भी मारी गईं। (भाषा)

     

  • 1:28 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, कार चालक ने मजदूरों को रौंदा, हादसे में 2 मजदूरों की मौत, 1 घायल, पुलिस ने युवक को पकड़ा। नशे में घुत्त था कार चालक।

  • 1:23 PM (IST)

    सीएम बनने के बाद अपने गांव पहुंचे येदियुरप्पा, भगवान की मंदिर में लगाई हाजिरी

  • 1:17 PM (IST)

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 500 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

  • 1:16 PM (IST)

    ठाणे जिले के मुरबॉड इलाके में कल्याण - मुरबॉड रोड पर गजानन पेट्रोल पंप पर 100 लोग पानी मे फंसे। सभी पेट्रोल पंप की छत पर बैठे है। थोड़ी देर में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन होगा।

  • 1:04 PM (IST)

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 220 लोगों को किया गया रेस्क्यू।

     

  • 1:01 PM (IST)

    चट्टान खिसकने की वजह से मुंबई-पुणे रेलवे मार्ग बाधित हुए। कम दूरी वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया, लम्बी दूरी वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।

  • 12:33 PM (IST)

    बागपत: समाज को तोड़ने और साम्प्रदायिक भड़काऊ बयान देने के मामले में साध्वी प्राची पर बागपत में मुकदमा दर्ज। भड़काऊ बयानबाजी की खबर दिखाए जाने के बाद डीजीपी उत्तरप्रदेश ने लिया था मामले का संज्ञान। एएसपी बागपत कर रहे पूरे मामले की जांच।

    साध्वी प्राची के बयान का वीडियो फुटेज भेजा जायेगा लखनऊ। साध्वी प्राची ने कहा था - मुस्लिम कारीगरों के हाथ से बनी कावड़ व राखी न खरीदे, उनका होना चाहिए बहिष्कार। धारा 153, 153 -A, 505 (2), 188 व fir no 0202 के तहत दोघट थाने में एसआई भगवत प्रसाद शर्मा द्वारा दर्ज करवाया गया मुकदमा। दोघट थाना क्षेत्र के दाहा गॉव में 24 तारीख को एक कावड़ शिविर के उदघाटन कार्यक्रम में साध्वी प्राची ने दिया था भड़काऊ बयान।

  • 11:53 AM (IST)

    महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर घाटी में दस हजार सैनिकों की तैनाती के निर्ण पर ट्वीट कर उठाए सवाल, कहा जम्मू-कश्मीर में नहीं है सुरक्षाबलों की कोई कमी।

  • 11:47 AM (IST)

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया। ट्रे में अभी भी 600 लोग फंसे हुए हैं।

  • 11:41 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर: कठुआ में भारी वर्षा के बाद बिलावेर से जम्मू जा रही एक बस पचचा कोठा गाँव में बाढ़ के पानी में फंस गई।

  • 11:37 AM (IST)

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साधा योगी सरकार पर निशाना। किसानों की कर्ज माफी को लेकर किया सवाल।

    Priyanka
    Image Source : TWITTERकांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साधा योगी सरकार पर निशाना

     

  • 11:31 AM (IST)

    शोपियां में जैश का टॉप कमांडर और पाकिस्तानी आतंकी मुन्ना लाहौरी/ बिहारी को उसके सहयोगी के साथ मार गिराया गया है।

  • 11:28 AM (IST)

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस ऑपरेशन:  नौसेना की 8 बचाव टीमों को रेस्क्यू मैटीरियल, नांव और लाइफ जैकेट्स के साथ भेजा गया है। अग्रिम मूल्यांकन दल के रूप में क्षेत्र में तैनाती के लिए गोताखोरों के साथ एक सीकिंग हेलीकाप्टर भी भेजा गया।

  • 11:23 AM (IST)

    अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 20 घायल

  • 10:47 AM (IST)

    उत्तर पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी विजयंता आर्या: आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के एरिया में एक नाबालिग लड़का चोरी करने के लिए एक घर में घुसा और पकड़ा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • 10:39 AM (IST)

    रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम महालक्ष्मी एक्सप्रेस के पास पहुंची। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ मौजूद है। बदलापुर पर यात्रियों की मूवमेंट के लिए एक रिलीफ ट्रेन भी मौजूद है। यहां यात्रियों के खाने पीने और उन्हें कोल्हापुर तक ले जाने का का भी इंतजाम किया गया है।

  • 10:20 AM (IST)

    यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची तीन नांव।

  • 10:09 AM (IST)

    बदलापुर रेलवे स्टेशन के पास सैलाब में फंसी ट्रेन। ट्रेन में अभी भी फंसे हुए हैं यात्री। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन से न निकलने की अपील की है।

  • 9:33 AM (IST)

    कोयम्बटूर: सुलूर के नजदीक भिड़े कार कार और  ट्रक, 5 लोगों की मौत

  • 9:22 AM (IST)

    पाकिस्तान ने माछिल सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान शहीद​।

  • 9:16 AM (IST)

    हरिद्वार में केबल ब्रिज के ऊपर चढ़ा नशे ने धुत्त कांवड़िया, जाबांज सब-इस्पेक्टर ने बिना देरी किए किया रेस्क्यू।

     

  • 9:09 AM (IST)

    दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो जैश आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ शोपियां के बोनबाजार इलाके में हुई। 

  • 8:50 AM (IST)

    शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

  • 8:46 AM (IST)

    रेलवे सुरक्षा बल और शहर की पुलिस उस स्थान पर पहुँच गई है जहाँ महालक्ष्मी एक्सप्रेस रोकी गई है। फंसे हुए यात्रियों को बिस्कुट और पानी वितरित किया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचने वाली है।

  • 8:44 AM (IST)

    लोकसभा में अशोभनीय टिप्पणी को लेकर बढ़ती ही जा रही हैं आजम खान की मुश्किलें। बिहार महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा, “हमने घटना का संज्ञान लिया है। हम लोकसभा अध्यक्ष से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे। संसद का एक सदस्य जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता, वह संसद में रहने के योग्य नहीं है।”

  • 8:24 AM (IST)

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी को देखते हुए शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • 8:21 AM (IST)

    ईडी ने मोइन कुरैशी धन शोधन मामले में कारोबारी सना सतीश बाबू को गिरफ्तार किया: अधिकारी। (भाषा)

  • 8:19 AM (IST)

    रोकी गई महालक्ष्मी एक्सप्रेस

    बादलपुर और वांगनी स्टेशन के बीच महालक्ष्मी एक्सप्रेस को रोका गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में करीब 2000 पैसेंजर्स हैं। मध्य रेलवे ने ठाणे मनपा से लोगों को रेस्क्यू और राहत बचाव के लिए मदद की मांग की,जिसके बाद ठाणे की डिजास्टर टीम मौके पर भेजी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत