1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘भड़काऊ’ भाषण पर ओवैसी के भाई ने दी सफाई, कहा – कोई गैरकानूनी बयान नहीं दिया

‘भड़काऊ’ भाषण पर ओवैसी के भाई ने दी सफाई, कहा – कोई गैरकानूनी बयान नहीं दिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 04:55 pm IST

अकबरुद्दीन ने 'भड़काऊ' भाषण पर प्रेस रिलीज जारी कर सफाई दी है। अकबरुद्दीन ने कहा कि मैंने कोई आपत्तिजनक या गैरकानून बात नहीं की है।

Akbaruddin Owaisi- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

हैदराबाद। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने 'भड़काऊ' भाषण पर प्रेस रिलीज जारी कर सफाई दी है। अकबरुद्दीन ने कहा कि मैंने कोई आपत्तिजनक या गैरकानून बात नहीं की है। कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए शब्दों को तोड़-मरोड़ रहे हैं।  

aimim
Image Source : INDIA TVप्रेस रिलीज

दरअसल अकबरुद्दीन ओवैसी एक बार फिर से उस समय विवादों में आ गए जब उन्होंने 6 साल पहले दिए अपने 15 मिनट वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया उसी से डरती है जो डराता है। अकबरुद्दीन ने कहा 15 मिनट ऐसा घाव है जो अभी तक नहीं भर सका।

आपको बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी लंबी बीमारी से ठीक होने के बाद हैदराबाद जनसभा को संबोधित कर रहा थे। तेलंगाना के करीबनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए अपने 15 मिनट वाले भाषण का जिक्र किया। ओवैसी ने सभा में उसको सुनने के लिए आए लोगों से कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी से डरने की जरूरत नहीं है, ओवैसी ने कहा कि ये लोग उसका बाल भी बांका नहीं कर सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत