1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News August 26: तमिलनाडु में विस्फोट से 2 की मौत, 3 घायल

Live Hindi Breaking News August 26: तमिलनाडु में विस्फोट से 2 की मौत, 3 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 26, 2019 11:42 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of August 26

Auto Refresh
Refresh
  • 2:56 PM (IST)

    नोएडा के सेक्टर 25A में स्थित स्पाइस मॉल में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग मॉल की चौथी मंजिल पर लगी है।

  • 2:37 PM (IST)

    तमिलनाडु के तिरुपोरुर उपनगर के पास एक गांव में रविवार को मंदिर परिसर में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत होने और हादसे के चार घायलों में से एक व्यक्ति के सोमवार को दम तोड़ने के बाद घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को हुए विस्फोट में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। धमाके में चार व्यक्ति घायल हो गए थे जिन्हें यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

  • 1:50 PM (IST)

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज ऐंड कस्टम्स (सीबीआईसी) ने अपने और 22 वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। जबरन रिटायर किए गए ये सारे अधिकारी सुपरिन्टेंडेंट या एओ लेवल के हैं। उन्हें फंडमेंटल रूल 56(J) के तहत सार्वजनिक हित में कार्यमुक्त कर दिया गया है। इन अफसरों पर भ्रष्टाचार और दूसरे गंभीर आरोप लगे थे। 

  • 1:49 PM (IST)

    महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक दिलीप सोपल ने सोमवार को ऐलान किया कि वह शीघ्र ही शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

  • 1:48 PM (IST)

    महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक दिलीप सोपल ने सोमवार को ऐलान किया कि वह शीघ्र ही शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

  • 1:48 PM (IST)

    सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने सोमवार को कहा कि उसे एनटीपीसी से 2,500 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

  • 1:48 PM (IST)

    बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • 10:32 AM (IST)

    एचडी कुमारस्वामी ने मुझे कभी दोस्त या विश्वासपात्र नहीं समझा। वो मुझे दुश्मन समझते थे, जिसकी वजह से सारी समस्या खड़ी हुईः कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

  • 10:31 AM (IST)

    बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के समर्थन में किया ट्वीट। शनिवार को कश्मीर जाने वाले कांग्रेस समेत विपक्ष पर साधा निशाना।

  • 10:30 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेशः भारी बारिश की वजह से भारंगला नाले के पास एक पुल बहने की वजह से मणिमहेश यात्रा रोकी गई।

  • 10:30 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेशः शिमला में नैशनल हाइवे-5 पर बढ़ाल गांव के पास भारी बारिश की वजह से ट्रैफिक बाधित।

  • 8:31 AM (IST)

    पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात की है। पुलिस के अनुसार प्रशांत ने कथित रूप से योगेश को थप्पड़ मारा था। इसके बाद योगेश ने अपने भाई हरीश और मित्र पवन के साथ मिलकर उसे चाकू मार दिया और तीनों फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि पीड़ित और आरोपी घटना के समय शराब के नशे में थे। (जहांगीरपुरी की घटना)

  • 8:31 AM (IST)

    उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में थप्पड़ मारने को लेकर 25 वर्षीय युवक की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत