1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News August 31: कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसकर एक टेंपो चालक की मौत

Live Hindi Breaking News August 31: कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसकर एक टेंपो चालक की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 01, 2019 12:29 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of August 31

Auto Refresh
Refresh
  • 8:58 PM (IST)

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि जीडीपी गिर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया की चिंता कर रहे हैं। (भाषा)

  • 8:08 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी ने शनिवार को गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिये चौधरी इंद्रसेन को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया। पार्टी द्वारा किये गये एक टवीट के मुताबिक ''पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की कि गंगोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये चौधरी इंद्रसेन प्रत्याशी होंगे।'' (भाषा)

  • 4:37 PM (IST)

    इटावा के छिपैटी मोहल्ले में शनिवार दोपहर एक महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी। हमले में उसकी दो बेटियां घायल हो गयी हैं। नगर क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि छिपैटी मोहल्ले में दोपहर आशा देबी शुक्ला घर के अन्दर अपनी दो बेटियों के साथ थीं। अचानक तीन-चार लोग घर में घुसे और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने मां और दो बेटियों को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आशा (45) की मौत हो गयी। (भाषा)

  • 4:16 PM (IST)

    उच्चतम न्यायालय में मूल याचिका दायर करने वाले असम पब्लिक वर्क्स (एपीडब्ल्यू) ने कहा कि एनआरसी ‘दोषपूर्ण दस्तावेज’ साबित होगा क्योंकि इसे पुन:सत्यापित करने की उसकी मांग शीर्ष अदालत ने खारिज कर दी।

  • 2:49 PM (IST)

    नोएडा में कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसकर हुई टेंपो चालक की मौत के मामले में मृतक के साथी ने गार्ड रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • 2:48 PM (IST)

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला सुधीर सेक्टर 61 स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी में टाटा 407 लेकर सामान भरने आया था। वह कंपनी के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी करके कंपनी के अंदर से पानी लेने जा रहा था। सुधीर ने गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा। गार्ड ने इलेक्ट्रॉनिक गेट खोलने वाला बटन दबाने के बजाय, बंद करने वाला बटन दबा दिया। इसकी वजह से चालक दोनों गेट के पाट के बीच में फंस गया, तथा उसकी मौत हो गई।

  • 2:47 PM (IST)

    नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 61 स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसकर एक टेंपो चालक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के साथी ने कंपनी के गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

  • 11:22 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मजरा पेड़ा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजी की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजरा पेड़ा निवासी रमेश (38) शुक्रवार को अपने खेत में घुसे मवेशियों को हांक रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि रमेश को बचाने पहुंची उसकी भतीजी पूजा (19) की भी करंट लगने से मौत हो गई।

  • 8:52 AM (IST)

    गुजरात के सूरत शहर में स्थित पांडेसरा की एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां मौजूद हैं। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

  • 8:51 AM (IST)

    पाकिस्तान में नजरबंदी केंद्रों में बंद हजारों बलूच राजनीतिक कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर बलूच ऐक्टिविस्ट शुक्रवार को लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के घर के बाहर एकत्र हुए।

  • 8:50 AM (IST)

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय जनता दल के बीच रार पैदा होती दिख रही है। दरअसल, एचएएम सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि अगर अगले साल चुनाव में गठबंधन की सरकार बनती है तो वह सीएम पद के दावेदार होंगे। तेजस्वी यादव को आरजेडी की तरफ से अगले सीएम के दावेदार के रूप में पहले ही पेश किया जा चुका है।

  • 8:49 AM (IST)

    पाकिस्तान में सिख लड़की के कथित रूप से अपहरण करके जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन के मामले में नई जानकारी सामने आई है। लड़की अपने परिजनों के पास पहुंच गई है। ननकाना साहिब पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। (ANI)

  • 8:47 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में कार्रवाई कर नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के प्रभारी उप संचालक देवेश कुमार बघेल और सहायक ग्रेड-तीन अब्दुल रऊफ खान को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत