1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News December 29: न्यूयॉर्क में यहूदियों के प्रार्थना स्थल में कई लोगों पर चाकू से हमला

Live Hindi Breaking News December 29: न्यूयॉर्क में यहूदियों के प्रार्थना स्थल में कई लोगों पर चाकू से हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 30, 2019 09:31 am IST
Live Hindi Breaking News | India TV- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 29

Auto Refresh
Refresh
  • 2:37 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 1:54 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    न्यूयॉर्क में यहूदियों के प्रार्थना स्थल में कई लोगों पर चाकू से हमला

    अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में शनिवार देर रात यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया। सार्वजनिक मामलों के एक संगठन ने यह जानकारी दी। ऑर्थोडॉक्स जेविस पब्लिक अफेयर्स काउंसिल ने ट्वीट किया, ‘रात 9:50 बजे कई लोगों पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आयी है। यह एक हसीदिक रब्बी का घर है, जहां यह घटना हुई। हमले में घायल हुए 5 लोगों (सभी हसीदिक समुदाय के लोग) को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया।’

    हसीदिक, यहूदियों का एक धार्मिक समुदाय है। ओजेपीएसी ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। ‘सीबीएस न्यूयॉर्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क राज्य के मोंसे में एक हनुक्का उत्सव के दौरान एक व्यक्ति हथियार लेकर रब्बी के परिसर में घुस गया और भागने से पहले कम से कम तीन लोगों को चाकू मार दिया। मोंसे एक बड़ी यहूदी आबादी वाला क्षेत्र है। 


    हडसन वैली क्षेत्र के ओजेपीएसी के सह-संस्थापक योसी गेस्टेटनर ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि पीड़ितों में रब्बी का बेटा भी है। गेस्टेटनर ने बताया, ‘घर में कई दर्जन लोग थे। वहां हनुक्का उत्सव चल रहा था।’ गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के दौरान अमेरिका में यहूदियों के खिलाफ कई हमले हुए हैं। 

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से कर्नाटक जाने वाली बस सेवा निलंबित कर दी गई है। दोनों ही राज्यों के बीच बेलगाम को लेकर सीमा विवाद चल रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल ही में एक कन्नड़ संगठन की महाराष्ट्र एकीकरण समिति पर की गई टिप्पणी के बाद यह विवाद गरमा गया। इसे देखते हुए राज्य यातायात बस सेवा ने कोल्हापुर से कर्नाटक जाने वाली बस सेवा निलंबित कर दी। महाराष्ट्र भाषाई आधार पर बेलगाम पर दावा करता है जो बंबई प्रेसीडेंसी का हिस्सा था लेकिन वह अभी कर्नाटक का जिला है।

  • 11:49 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    गोविंदा ने की सीएम योगी से मुलाकात

  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    न्यूयॉर्क में यहूदियों के प्रार्थना स्थल में लोगों पर चाकू से हमला: ओजेपीएसी

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी नहीं रहे। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि भगवान कृष्ण उनकी आत्मा को मुक्ति प्रदान करें। मैं प्रार्थना करूंगा कि भगवान उनके भक्तों को उनके दर्द को दूर करने की शक्ति दें।

  • 8:29 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 7:23 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कालवा में शनिवार को तड़के चार बजे एक 26 वर्षीय व्यक्ति की बंदूकधारी लुटेरे ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब प्रेमसिंह राजपुरोहित शिवाजीनगर स्थित अपनी दुकान में सो रहा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुस आया। बंदूकधारी हमलावर दुकान से पैसे चुरा रहा था तभी राजपुरोहित की नींद खुल गई जिसके बाद हमलावर ने उस पर दो गोलियां दाग दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

  • 7:21 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    झारखंड में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन के बहुमत में आने के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर (रविवार) को मोरहाबादी मैदान में दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

  • 7:20 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    CCTV फुटेज को लेकर पुलिस और जामिया प्रशासन में ठनी

    जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में 15 दिसंबर को कथित तौर पर पुलिस के जबरन घुसने के सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस और जामिया प्रशासन में ठन गई है। पुलिस ने कहा था कि यह सीसीटीवी फुटेज उन्हें मामले की जांच के लिए चाहिए लेकिन अभी तक उन्हें यह फुटेज नहीं मिल पायी है। 

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से 15 दिसंबर की घटना की सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी और जामिया नगर के थाना प्रभारी फुटेज लेने विश्वविद्यालय परिसर गए भी थे। 

    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में जमा छात्र नहीं चाहते थे कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी जाए साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे जाने के पक्ष में नहीं था, इसलिए अधिकारी को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत