1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 17 फरवरी की बड़ी खबरें: एडवोकेट संजय हेगड़े से मिले दिल्ली पुलिस के अधिकारी

17 फरवरी की बड़ी खबरें: एडवोकेट संजय हेगड़े से मिले दिल्ली पुलिस के अधिकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 17, 2020 11:46 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi News, Hindi Breaking News, Hindi Latest News, Live Hindi Latest News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of February 17

Auto Refresh
Refresh
  • 11:46 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बिहार सरकार ने 11 जिलों के DM समेत कुल 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया।

  • 11:13 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    एडवोकेट संजय हेगड़े से मिले दिल्ली पुलिस के अधिकारी। सूत्रों के मुताबिक संजय हेगड़े और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मीटिंग आज देर शाम हुई। मीटिंग के लिए खुद दिल्ली पुलिस संजय हेगड़े से मिलने गई। दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर अपने सुझाव संजय हेगड़े से सांझा किए और कई मामलों पर चर्चा की।

  • 1:44 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बदसलूकी से परेशान महिला ने की पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई

    भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कल्पना स्क्वायर के पास एक पुलिसकर्मी ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की जिसके बाद महिला ने उसे सरेआम पीटा। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को हुई जब महिला घर जा रही थी। महिला सड़क पर चलते-चलते सहायता के लिए चिल्लाने लगी तब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी।

    स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और उन्होंने विशेष सुरक्षा बटालियन के कांस्टेबल पर काबू पा लिया। इसके बाद महिला ने कॉन्स्टेबल की जूतों से पिटाई की। सूचना मिलने पर राजधानी पुलिस थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने गुस्साई भीड़ से कॉन्स्टेबल को बचाया। पुलिस ने कहा कि कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। 

  • 1:41 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पाकिस्तान ने देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सोमवार को देशभर के 5 साल तक के लगभग 3.96 करोड़ बच्चों के टीकाकरण के लिए देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। पाकिस्तान सरकार ने पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए लोगों से साथ देने की अपील की। स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने कहा कि सरकार हर बच्चे तक पोलियो टीकारण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, अफगानिस्तान और नाइजीरिया के साथ पाकिस्तान उन तीन देशों में शामिल है, जहां अब तक पोलियो खत्म नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दो लाख 65 हजार से अधिक पोलियो उन्मूलन कार्यकर्ता घर-घर जाकर लगभग 3.96 करोड़ बच्चों को दवा पिलाएंगे। पाकिस्तान में पोलियो के 5 नए मामले सामने आने के कुछ दिनों बाद यह पहल की गई है।

  • 1:39 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    PM नरेंद्र मोदी ने चंद्रशेखर राव को दी जन्मदिन की बधाई

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को उनके 66वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर गारु को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।' राव 2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन कर बनाए गए तेलंगाना राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं।

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    कांगो में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

    किंशासा: अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किंशासा में एक लॉरी के वाहनों और राहगीरों पर चढ़ने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। किंशासा के जन सुरक्षा प्रमुख मिगुएल बगाया ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि रविवार को एक लॉरी ब्रेक फेल होने के बाद एक टैक्सी बस और अन्य वाहनों के साथ ही कुछ राहगीरों से जा टकराई। स्वास्थ्य मंत्री एटीनी लॉन्गोदो ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा, 'अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। सरकार मदद के लिए यहां है। हम लोगों की देखभाल कर रहे हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी को सही उपचार मिले।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत