1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News: एसएन श्रीवास्तव को बनाया गया दिल्ली पुलिस का स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर)

Live Hindi Breaking News: एसएन श्रीवास्तव को बनाया गया दिल्ली पुलिस का स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर)

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 25, 2020 11:32 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Live Hindi Breaking News February 25

Auto Refresh
Refresh
  • 8:46 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने राष्ट्रीय राजधानी में सीएए को लेकर हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि चाहे उनकी पार्टी के कपिल मिश्रा हों या कोई और, ‘‘भड़काऊ’’ भाषण देने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • 8:40 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    IPS  एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस का स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया गया है। 

  • 8:25 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मनदीप रंधावा ने कहा कि हिंसा के संबंध में 11 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

  • 8:25 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां करावल नगर, चांदबाग, जाफराबाद और मौजपुर में स्थिति बहुत ज्यादा खराब है।

  • 8:24 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    आकाश नाम के पत्रकार को उस समय गोली लगी है जब वह दंगा प्रभावित क्षेत्र में करवेज के लिए पहुंचा था, गोली लगने से वह घायल हो गया है और उसे निकट के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 8:24 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दंगाई पुलिस से तो भिड़ ही रहे हैं, साथ में अब मीडिया को भी टारगेट कर रहे हैं। दंगाई बंदूकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनकी गोली से एक निजी समाचार चैनल के पत्रकार को भी गोली लग गई है। 

  • 8:23 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके के पास गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शाहरुख है। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया है। शाहरुख के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • 5:05 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कहा कि "यह हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है। ड्यूटी के दौरान रतन लाल जी के साथ ऐसा हुआ यह देश के लिए उनका बलिदान है और उस हिसाब से देखें तो दिल्ली पुलिस को उनकी इस कुर्बानी पर गर्ब है। इस स्थिति में दिल्ली पुलिस उनके परिवार के साथ है। हम आगे भी इनके बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।"

  • 4:48 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन पोर्स ने खजूरी खास इलाके में फ्लैग मार्च किया।

  • 4:46 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    हिंसा में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल को अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  • 4:44 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हिंसा में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।

  • 12:54 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    अमित शाह के साथ दिल्ली हिंसा को लेकर सर्वदलीय बैठक जारी

    बैठक में अरविंद केजरीवाल, सुभाष चोपडा ( कांग्रेस) , मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी( दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता) मौजूद। दिल्ली के एलजी, डायरेक्टर आईबी, ज्वाइंट सेकेट्री यूटी, ज्वाइंट सेकेट्री इंटरनल सिक्युरिटी भी मौजूद हैं। 

  • 12:11 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    गृह मंत्रालय में अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग शुरू, केजरीवाल भी मौजूद

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है: केजरीवाल 

     

  • 11:35 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    मंदिरों और मस्जिदों से शांति बनाए रखने की अपील की जाए: केजरीवाल 

  • 11:35 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    हिंसा फैलाने के लिए बाहर से आए लोग: केजरीवाल 

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पूरे एक महीने के लिए धारा 144 लगाई गई

    Delhi Police
    Delhi Police 

  • 11:02 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचे विधायक और अधिकारी

  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    अनिल बैजल और केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे अमित शाह

  • 9:24 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में फायरिंग, आरएएफ ने किया फ्लैगमार्च 

  • 8:55 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    सीएम केजरीवाल ने सुबह 10.30 बजे बुलाई विधायकों और अधिकारियों की हाईलेवल मीटिंग  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत