1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि

Live Hindi Breaking News: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 26, 2020 11:54 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News - India TV Hindi
Breaking News 

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Live Hindi Breaking News February 26

Auto Refresh
Refresh
  • 11:53 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पाकिस्तान में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

     दिल्ली हिंसा मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई अब 2:30 बजे होगी

  • 1:08 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    जज ने पुलिस अधिकारी से पूछा कि क्या आपने बीजेपी नेता के वो वीडियो देखें हैं जिस आधार पर उनपे FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा: मैंने दो वीडियो देखें हैं लेकिन कपिल मिश्रा का वीडियो नहीं देखा

    जज: आपके ऑफ़िस में इतने टीवी हैं और आप कह रहे हैं कि आपने वो वीडियो नहीं देखी? यह बहुत चिंताजनक है। दिल्ली पुलिस की स्थिति के लिए मैं बहुत चिंतित हूँ।

    जज ने कोर्ट में ही वीडियो दिखाए जाने के लिये कहा। कोर्ट रूम में वीडियो प्ले किया गया । 

    वीडियो देखने के बाद कोर्ट में मौजूद पुलिस अधिकारी ने वीडियो में दिख रहे सब-इन्स्पेक्टर को पहचाना

     जस्टिस मुरलीधर ने कोर्ट में कपिल मिश्रा के भाषण की ट्रान्स्क्रिप्ट की।
    SG ने कहा मुझे थोड़ा वक्त दीजिए। 

    जज ने SG से कहा कि आप पुलिस कमिश्नर को advice कीजिए

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    दिल्ली-  स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर एस एन श्रीवास्तव दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके के दौरे पर निकले हैं

  • 11:19 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    दंगा भड़काने वाले नेताओं की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

  • 10:54 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    हापुड़ जिले में 10 अप्रैल तक धारा144 लगाई गई

    आगामी त्यौहारों होली, रामनवमी इत्यादि को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने हापुड़ जिले में धारा144 लगाई है।10अप्रैल तक धारा144 लागू रहेगी और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।प्रशासन सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नज़र रखेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत