1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 मार्च की बड़ी खबरें: महिला दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं के साथ संवाद

8 मार्च की बड़ी खबरें: महिला दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं के साथ संवाद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Mar 09, 2020 09:23 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

महिला दिवस पर पीएम...- India TV Hindi
महिला दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं के साथ संवाद Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of March 08

Auto Refresh
Refresh
  • 4:58 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 4:55 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 3:05 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पंजाब के संगरूर में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर जिले में सुनाम कस्बे के रिहाइशी इलाके में भारी बारिश के बाद एक घर की छत गिरने से उसमें रह रहे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सुनाम थाना प्रभारी जतिन्दरपाल सिंह ने फोन पर बताया कि घटना शनिवार रात इंदिरा कॉलोनी में हुई। उन्होंने बताया कि घर काफी पुराना था और बीते दो दिन से इलाके में हो रही भारी बारिश के चलते इमारत में दरारें आ गई थीं।

    सिंह ने कहा, 'मरने वालों में एक दम्पत्ति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। दम्पत्ति की आयु 30 से 32 साल के बीच थी और बच्चों की उम्र छह से आठ साल के बीच थी। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मृत पुरुष के माता-पिता और उसकी बहन घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' सिंह ने बताया कि घटना के समय दंपत्ति और उनके बच्चे एक कमरे में सो रहे थे जबकि घायल हुए लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे।

  • 9:01 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    ट्रेन विस्फोट के दोषी ने साथी कैदी को मारने की कोशिश की

    नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर सेंट्रल जेल में 2 कैदियों ने एक झगड़े के दौरान एक अन्य कैदी की हत्या करने की कोशिश की। हमलावरों में 2006 में मुंबई के सिलसिलेवार ट्रेन विस्फोट मामलों का एक दोषी भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना 25 फरवरी की सुबह हुई थी और नावेद हुसैन खान तथा असलम भट के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। नावेद खान को ट्रेन विस्फोट मामले में 2015 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। वहीं, भट को हत्या के एक मामले में मृत्युदंड सुनाया गया था। मुंबई ट्रेन विस्फोटों में 188 लोग मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावरों ने एक अन्य कैदी मोहम्मद आजम की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की और उसे बचाने की कोशिश करनेवाले कांस्टेबल पर भी हमला किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत