हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार रात को कम तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता तीन थी और इसका केंद्र शिमला में पांच किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का झटका रात 10 बजकर 23 मिनट पर महसूस किया गया।
दिल्ली पुलिस ने भलस्वा लैंडफील के पास तुषार नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
आपके इसी विश्वास और उसके साथ से मिली ऊर्जा का ही परिणाम है कि भारत आज वो फैसले ले रहा है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। ये फैसला है अनुच्छेद 370 का: पीएम मोदी
आपने जो जनादेश दिया है उससे दुनिया में ये संदेश गया है कि अब भारत का समाज बटा हुआ नहीं है बल्कि एकजुट होकर विकास और विश्वास की नीति के साथ खड़ा है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी
ये इस धरती और यहां के लोगों का सहयोग और समर्थन है जिन्होंने मनोहर लाल जी और उनकी टीम को ताकत दी है। आपका यही आशीर्वाद हमें लोकसभा चुनाव के दौरान भी मिला है: पीएम मोदी
आज आप देख रहे हैं कि कैसे पूरी दुनिया और दुनिया के बड़े-बड़े नेता भारत के साथ खड़े होने के लिए, भारत के साथ आने के लिए आज दुनियाभर में आतुर नजर आता है: पीएम मोदी
आपने अपने स्वार्थ और अहंकार के कारण, अपने-अपने कुनबे की हिफाजत के लिए बिखरते ये लोग क्या हरियाणा का विकास या भला कर पाएंगे?: पीएम मोदी
आपने मुझे पांच साल का समय दिया है अभी तो पांच महीने भी नहीं हुए हैं। मैं एक के बाद एक कदम उठाता चला जा रहा हूं: पीएम मोदी
जो तब मुझसे कैप्टन को लेकर सवाल करते थे, वो आज अपनी बिखरी टीम को ही समेटने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वो खुद को जितना समेटने की कोशिश कर रहे हैं, उतना ही बिखरते जा रहे हैं: पीएम मोदी
आज 5 साल बाद कैप्टन भी पूरी बुलंदी के साथ आपके सामने है और मज़बूत टीम भी। यही टीम है जिसने विकास के मामले में हरियाणा को अग्रणी रखा है, अव्वल रखा है: पीएम मोदी
हरियाणा का विकास, यहां के लोगों के जीवन में बदलाव हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है: पीएम मोदी
जब मैं हरियाणा आता हूं तो मुझे हमेशा लगता है कि मैं आपने घर में आता हूं: पीएम मोदी
टेरर फंडिग के मुख्य मामले में जम्मू-कश्मीर के संगठनों के प्रमुख और टॉप अलगाववादी नेताओं को चार्जशीट किया गया है। उनमें से किसी को भी बेल नहीं मिली है। इन सबकी फंडिंग हवाला के जरिए पाकिस्तानी उच्चायोग करता थाः आलोक मित्तल, आईजी, एनआईए
नई दिल्लीः नीदरलैंड के राजा विलियम अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि।
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, अगर जनता हमें झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में जीता दिला देती है तो मैं गारंटी देता हूं हम राज्य का मुख्यमंत्री बदल देंगे।
नाइजर के पश्चिमी इलाके तिल्लाबेरी क्षेत्र में सप्ताहांत में हुए हमले में कम से कम पांच अधिकारियों की मौत हो गयी। स्थानीय राजनेता ने रविवार को इसकी जानकारी दी। तिल्लाबेरी के स्थानीय राजनेता ने बताया कि शनिवार को सनम शहर में एक गश्त दल पर यह हमला किया गया, जिसमें कम से कम 5 लोग मारे गए।
त्रिपुरा के एक व्यक्ति को राज्य की पुलिस ने लोकसभा सदस्य प्रतिमा भौमिक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आक्रामक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए मणिपुर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
हिमाचल प्रदेश में दलाई लामा ने कहा, 'हम भारत में आजादी से रहते हैं। एक तरह से मैं शरणार्थी हूं लेकिन मैं भारत की स्वतंत्रता का आनंद लेता हूं।'
संपादक की पसंद