1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News September 06: बेकाबू ट्रक से कुचल कर 12वीं की एक छात्रा की मौत

Live Hindi Breaking News September 06: बेकाबू ट्रक से कुचल कर 12वीं की एक छात्रा की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 06, 2019 11:24 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of September 06

Auto Refresh
Refresh
  • 12:01 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी में शिक्षक दिवस समारोह से घर लौट रही बारहवीं कक्षा की एक छात्रा कीर्ति पांडेय को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  • 9:50 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक माह पूर्व बीमार हुए भट्टा मजदूर पति की मजदूरी लेने गई महिला के साथ भट्टे के मालिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज गया। 

  • 8:54 AM (IST)

    जंगल से लकड़ी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस हवालात में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। नंदपुरा-मलिकपुरा गांव निवासी रेयाज अहमद थेकरी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे हंदवारा क्षेत्र के एक पुलिस थाने में एक अन्य आरोपी के साथ बंद किया गया था। थेकरी हवालात से लगे शौचालय में मृत पाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत