1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News September 14: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Live Hindi Breaking News September 14: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 15, 2019 08:40 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of September 14

Auto Refresh
Refresh
  • 2:24 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक को 15 साल की एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मुरानपुर में हुई। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी उस समय किशोरी के घर घुस आया जब उसके घर में कोई नहीं था और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 

  • 12:32 PM (IST)

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि महापुरुषों की मूर्तियों पर हमले करके कोई उनकी महानता को जरा भी कमतर नहीं कर सकता।

  • 9:56 AM (IST)

    सऊदी के एक उपग्रह समाचार चैनल ने देश के पूर्वी हिस्से में स्थित सऊदी अरामको केंद्र में विस्फोट होने और आग लगने की खबर दी है। हालांकि उसने आग लगने की वजह नहीं बताई। सऊदी अरामको सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है। यह राजस्व के मामले में दुनिया की कच्चे तेल की सबसे बड़ी कंपनी है।

  • 9:54 AM (IST)

    काठमांडू में इंद्र जतरा पर्व के अवसर पर कल दरबार चौराहे पर जमा हुए हजारों लोग।

  • 9:53 AM (IST)

    दिल्लीः शिवाजी के वंशज और एनसीपी के लोकसभा सांसद रहे उदयन राजे भोंसले ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में जॉइन की बीजेपी।

  • 9:53 AM (IST)

    अमेरिका के मैकॉर्ड में स्थित जॉइंट बेस लेविस पर भारतीय और अमेरिकी सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास।

  • 9:52 AM (IST)

    शिवाजी के वंशज और एनसीपी सांसद उदयन राजे भोंसले ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत