1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News August 23: राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, बोले- रक्षा मंत्री हूं इसलिए हथियारों की याद ज्यादा आने लगी है

Live Hindi Breaking News August 23: राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, बोले- रक्षा मंत्री हूं इसलिए हथियारों की याद ज्यादा आने लगी है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 23, 2019 11:43 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News | India TV- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of August 23

Auto Refresh
Refresh
  • 11:43 PM (IST)

    यूएई पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

  • 5:40 PM (IST)

    लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। बीजेपी ने अकेले 303 सीटें जीतीं और आप जानते हैं कि '3 Nought 3' कितना शक्तिशाली है, इसका मतलब है कि भगवान ने एक संकेत दिया है। "रक्षा मंत्री हूं  इसलिए हथियारों की याद ज्यादा आने लगी है।"

  • 5:33 PM (IST)

    निर्मला सीतारमण ने कहा, “बस आपको संक्षेप में विश्व स्तर पर क्या हो रहा है इसकी जानकारी देने के लिए बता दूं कि वर्तमान अनुमानित वैश्विक जीडीपी वृद्धि लगभग 3.2% है और शायद इसके और भी कम होने के आसार हैं।”

  • 5:26 PM (IST)

    देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा 2014 से ही हम आर्थिक सुधार कर रहे हैं। भारत की GDP ग्रोथ दूसरे देशों से आगे है। भारत का ग्रोथ रेट चीन, अमेरिका से ज्यादा है।

  • 4:03 PM (IST)

    बीजेपी-अकाली विधायकों ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, 'हम धारा 370 के हटाए जाने पर बधाई प्रस्ताव देना चाहते थे, हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं थी। मुझे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था और एमएस सिरसा को बाहर कर दिया गया। '

  • 3:58 PM (IST)

    फ्रांस से यूएई के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी

  • 2:48 PM (IST)

    पश्चिम बंगालः उत्तर 24 परगना में मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 6 हुई।

  • 9:39 AM (IST)

    सूरत में स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने छात्रों को पौधे लगाने की सजी दी है। प्रोफेसर एम पटेल का कहना है कि छात्रों को सजा तो मिलती रहती है, इसलिए हमने सोचा कि सजा की जगह पौधा लगाने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के लिए अच्छा है।

  • 8:38 AM (IST)

    भाजपा के पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया के बड़े बेटे के खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी भाजपा के पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया के बड़े बेटे के खिलाफ उसकी पत्नी के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।

  • 8:37 AM (IST)

    यूके ने पूरी दुनिया के धार्मिक तबकों और अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाई है। चाहे वे चीन में उइगर हों या पाकिस्तान में क्रिश्चियन और अहमदीः लॉर्ड अहमद, धार्मिक स्वतंत्रता पर UK के पीएम के विशेष प्रतिनिधि (संयुक्त राष्ट्र में अल्पसंख्यकों पर चर्चा के दौरान)

  • 8:36 AM (IST)

    बिहारः घर से एके-47 मिलने के मामले में फरार निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि वह पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे, वह कोर्ट में सरेंडर करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत