नई दिल्ली: बिहार चुनाव के लिए लोक जन शक्ति पार्टी ने आज 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। वहीं पहली सूची के सामने आने के बाद पार्टी की अंदरुनी कलह सामने आ गई है। जानकारी के मुकाबिक पासवान ने पहली ही सूची में अपने तीन करीबियों को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन इसको लेकर पार्टी में बगावत शुरु हो गई है। पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में तय किए गए। सभी की सहमति के आधार पर ही इन नामों पर मुहर लगी है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी एनडीए के साथ मिलकर 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बिहार चुनाव 12 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलेंगे। पढ़िए पूरी सूची किसको कहां से मिला है टिकट।
| विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवारों के नाम | चरण |
| विभुतिपुर | रमेश सिंह | प्रथम |
| चेरिया बरियारापुर | अनिल चौधरी | पहला |
| अलौली | पशुपति कुमार पारस | पहला |
| सिकंदरा | सुभाष चंद्र बोस | पहला |
| कल्याणपुर | प्रिंस राज | पहला |
| जमालपुर | इंजीनियर हिमांशु कुमार | पहला |
| नाथनगर | अमर कुशवाहा | पहला |
| फतुहा | सतेंद्र सिंह | तीसरा |
| गोविंदगंज | राजू तिवारी | चौथा |
| त्रिवेणीगंज | विजय पासवान | पांचवां |
| सोनवर्षा | सरिता पासवान | पांचवां |
| सिमरी बख्तियारपुर | यूसुफ खान | पांचवां |