1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया lockdown

मणिपुर सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया lockdown

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 10:21 pm IST

मणिपुर में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

lockdown extended in manipur till 31 august । मणिपुर सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया lockdown- India TV Hindi
मणिपुर सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया lockdown Image Source : FILE PHOTO | PTI

इंफाल. मणिपुर सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी। राज्य में शनिवार को 192 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिसके बाद सूबे में अबतक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4390 हो गई है।

राज्य सरकार के एक निर्देश ने डिप्टी कमिश्नर को शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी करने को कहा। अधिसूचना में कहा गया है, "COVID-19 के नए मामलों का उन लोगों के बीच पता लगाना जारी है, जिनका राज्य के बाहर कोई यात्रा इतिहास नहीं है।"

अधिकारियों ने कहा कि 192 नए कोरोनोवायरस मामलों में से 131 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 78 लोगों को छुट्टी दी गई है, राज्य में recovery rate 55.53 प्रतिशत है। मणिपुर में अब 1,939 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 13 COVID-19 मौतें हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत