1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारह दिन के लॉकडाउन में पहले रविवार को थम गया चेन्नई शहर

बारह दिन के लॉकडाउन में पहले रविवार को थम गया चेन्नई शहर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 05:08 pm IST

19 जून को शुरू हुए 12 दिन के लॉकडाउन में सब्जी की दुकानों, किराना दुकानों और पेट्रोल पंपों को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खुलने की अनुमति दी गयी है लेकिन आज ये सारे प्रतिष्ठान भी बंद रहे। 

Chennai News- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

चेन्नई. शहर में शुक्रवार से लागू 12 दिन के लॉकडाउन के पहले रविवार को अस्पतालों और संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं और प्रतिष्ठान बंद रहने के कारण शहर थम सा गया वहीं नगर निगम ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों का पता लगाने में मदद करने के लिए लगाए गए उसके बुखार शिविरों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

19 जून को शुरू हुए 12 दिन के लॉकडाउन में सब्जी की दुकानों, किराना दुकानों और पेट्रोल पंपों को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खुलने की अनुमति दी गयी है लेकिन आज ये सारे प्रतिष्ठान भी बंद रहे।

दरअसल सरकार ने घोषणा की थी कि लॉकडाउन की उक्त अवधि में पड़ने वाले दो रविवारों (21 और 28 जून) को दूध आपूर्ति, दवा दुकानें, अस्पताल और एंबुलेंस सेवाओं के अलावा अन्य कोई सेवा या दुकान खुलने की इजाजत नहीं होगी। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन के इस चरण को लागू किया गया है। रविवार को शहर में कर्फ्यू जैसे हालात थे और सड़कें खाली थीं।

पुलिस ने रास्तों और चौराहों को बैरीकेड लगाकर पूरी तरह रोक दिया था और केवल पुलिस, ग्रेटर चेन्नई निगम के सफाई कर्मियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को ही आवाजाही की अनुमति दी गयी। चेन्नई पुलिस ने कहा कि पाबंदियों के उल्लंघन के 4,799 मामले दर्ज किए गए हैं और 7,907 वाहनों को जब्त कर लिया गया है जिनमें 7,395 दोपहिया वाहन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत