1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Telangana में 29 मई तक के लिए बढ़ाया गया lockdown, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Telangana में 29 मई तक के लिए बढ़ाया गया lockdown, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 10:32 pm IST,  Updated : May 05, 2020 11:51 pm IST

तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर ने इसकी घोषणा की।

Lockdown- India TV Hindi
Representational image Image Source : FILE

हैदराबाद. तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता जरूरी वस्तुओं की खरीदारी शाम 6 बजे तक करे ले और अपने घर पहुंचे। 7 बजे के बाद पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति बाहर घूमता मिला, तो पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाएगा। चंद्रशेखर राव ने कहा कि 15 मई तक रेड जोन में प्रतिबंध जारी रहेंगे। रेड जोन में कोई दुकान नहीं खुलेगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों को तेलंगाना के विकास के प्रतिनिधि मानते हैं। उनको तेलंगाना में काम मिल जाएगा, कई तरह के काम शुरू होने वाले है, जिनको रह कर काम करना है, वे रह सकते हैं, जो वापस जाना चाहते हैं जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज विभिन्न राज्यों के लिए 11 ट्रेनें तेलंगाना से रवाना होने वाली है, 2 ट्रेनें पहले ही चली गईं। जिनको जाना है, वे अपनी रेजिस्ट्रेशन कराए। आप यहां रहे तो हमें खुशी होगी। जो ट्रेन आपको छोड़ने जा रही है, उसी ट्रेन में राइस मिल्स में काम करने के लिए तेलंगाना आ रहे हैं। 

शराब की दुकानें खोलने पर उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें बुधवार से खोली जाएगी। शराब की बोतलों की कीमत पर सिर्फ 16% वृद्धि की गई है। दुकानें सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक ही खुलेंगी। सभी सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें और मास्क पहनकर जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत