1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बयान

लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 02:08 pm IST

रामदास आठवले ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ज्यादा मामले हैं और मुंबई में संख्या कुछ ज्यादा ही है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है, ऐसे में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है और उसे आगे बढ़ाने की आवश्कता पड़ सकती है

Lockdown need to be extanded says Ramdas Athawale to India TV- India TV Hindi
Lockdown need to be extanded says Ramdas Athawale to India TV Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पढ़ सकती है। रामदास आठवले ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम में यह बयान दिया है। इंडिया टीवी के कार्यक्रम में रामदास आठवले से महाराष्ट्र और मुंबई के संदर्भ में पूछा गया कि मुंबई में कोरोना वायरस के मामले बहुत बढ़ रहे हैं और देश में भी मामले बढ़े हैं, ऐसे में क्या लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत है।

इंडिया टीवी के इस सवाल के जवाब में रामदास आठवले ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ज्यादा मामले हैं और मुंबई में संख्या कुछ ज्यादा ही है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है, ऐसे में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है और उसे आगे बढ़ाने की आवश्कता पड़ सकती है।

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। कुछ राज्यों ने अपने यहां तो कर्फ्यू तक लागू किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामले जिस रफ्तार से बढ़े हैं उस तेजी से भारत में नहीं बढ़े हैं और लॉकडाउन की वजह से ही यह संभव हो सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत