1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: गुवाहाटी के 11 वार्डों में आज रात 9 बजे से सख्त लॉकडाउन, सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी

असम: गुवाहाटी के 11 वार्डों में आज रात 9 बजे से सख्त लॉकडाउन, सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2020 03:58 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 04:16 pm IST

असम की राजधानी गुवाहाटी के 11 वार्डों में आज रात 9 बजे लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। लॉकडाउन अगले आदेश तक जारी रहेगा।

Lockdown- India TV Hindi
Representational Image Image Source : GOOGLE

गुवाहाटी. असम की राजधानी गुवाहाटी के 11 वार्डों में आज रात 9 बजे लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। लॉकडाउन अगले आदेश तक जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानें, पट्रोल पंप, बैंक आदि खोलने की इजाजत होग। 

जारी किए गए आदेशों के अनुसार, लॉकडाउन वाले इलाकों में लोगों को मूवमेंट की इजाजत नहीं होगी। सभी सरकारी ऑफिस, प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। सभी  प्रकार के व्यापारिक संस्थाएं बंद रहेंगी। इन इलाकों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी नहीं चलेगा। मंदिर मस्जिद सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुवाहाटी में कोवि-19 के करीब 144 ऐसे केस मिले हैं, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। जिसके बाद सरकार ने 11 वार्डों में लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत