
ज्योति ने करीब तीन महीने पहले भूपिंदर के बारे में अपने माता-पिता को बताया। ज्योति के माता-पिता ने भी शादी में अपनी सहमति दे दी। ज्योति के माता-पिता ने भूपिंदर से फोन पर बात की और शादी की तैयारी शुरु कर दी। 21 अप्रैल शादी का मूहूर्त निकला।
करीब एक महीना पहले ही वह ज्योति से कहने लग लग गया था कि अगर वह उसके साथ न्यूजीलैंड जाना चाहती है तो इसके लिए 9 लाख रुपए लगेंगे। लेकिन, ज्योति ने कहा कि वह इतने पैसे नहीं दे सकती है। बातचीत करते-करते शादी के दिन नजदीक आए तो ज्योति के पिता ढाई लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गए। मंगलवार को आरोपी बारात लेकर आ गया। भूपिंदर ने मंडप में कहा फेरे पांच लाख रुपये लेने के बाद ही होंगे। इतनी बात सुनकर ज्योति ने तुरंत आरोपी को दफा हो जाने के लिए कहा।