नई दिल्ली: वैश्विक बाजार की स्थितियों के मद्देनजर घरेलू बाजार में गैर सब्सिडीवाले रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 61.50 रपए बढ़ा दिया गया है जबकि विमान ईंधन की दर 1.2 प्रतिशत घटा दी गयी है। विमान ईंधन के मूल्यों में तीन माह में यह तीसरी कमी की गयी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज घोषणा की कि दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो ग्राम के एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 606.50 रपए हो गया है। अब तक इसका भाव 545 रपए था। इसे भाव में यह लगातार दूसरी बढोतरी है।
पहली नवंबर को बाजार मूल्य पर बेचे जाने वाले एलपीजी सिलेंडर के भाव में 27.5 रपए प्रति सिंलेंड की वृद्धि की गयी है। सरकार ग्राहकों को साल में 14.2 किलो ग्राम के 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडीशुदा भाव पर देती है। उसके बाद उन्हें बाजार भाव पर सिलेंडर मिलता है। दिल्ली में सब्सिडी शुदा एलपीजी सिलेंडर का भाव 417.82 रपए है। अधिकारियों ने कहा कि विदेशों में भाव चढने से इस समय एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी 127.18 रपए से बढ कर 188.68 रपए तक पहुुंच गयी है।
विमान ईंधन :एटीएफ: का भाव 526.2 रपए प्रति किला लीटर :प्रति हजार लीटर: घटा कर 44,320.32 रपए प्रति किलो लीटर कर दिया गया है। अभी तक इसका भाव 44,846.82 रपए प्रति किलो लीटर था। अक्तूबर के बाद एटीएफ के भाव में यह तीसरी कमी है जिनमें कुल मिला कर दाम 2,914.98 रपए प्रति किलो लीटर कम हुआ है। विमानन कंपनियों की परिचालन लागत में 40 प्रतिशत से अधिक खर्च ईंधन का है। सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी और एटीएफ के भावोें की महीने में एक बार समीक्षा करती हैं।