गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के कासना कोतवाली क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती की अश्लील क्लिप बना ब्लैकमेल कर उससे आठ माह तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
अल्फा- 2 में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील तस्वीर ले ली।
पीड़िता का आरोप है आरोपी उसके अश्लील फोटो को सार्वजानिक करने की धमकी देते हुए लगातार 8 महीने से उसकी अस्मत लूटता रहा। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।