1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: खुले में शौच जाने पर ग्राम पंचायत ने लगाया एक परिवार पर 75,000 रुपये का जुर्माना

मध्य प्रदेश: खुले में शौच जाने पर ग्राम पंचायत ने लगाया एक परिवार पर 75,000 रुपये का जुर्माना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 19, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 04:24 pm IST

मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य वाले बैतूल जिले के आमला विकास खंड के गांव रंभाखेड़ी की ग्राम पंचायत ने एक परिवार पर खुले में शौच जाने पर 75,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा पंचायत ने खुले में शौच जाने वाले 43 लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी

toilets- India TV Hindi
toilets

बैतूल (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य वाले बैतूल जिले के आमला विकास खंड के गांव रंभाखेड़ी की ग्राम पंचायत ने एक परिवार पर खुले में शौच जाने पर 75,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा पंचायत ने खुले में शौच जाने वाले 43 लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।

रंभाखेड़ी पंचायत के रोजगार सहायक कुंवरलाल ने बताया, गांव के साहू परिवार के 10 सदस्य प्रतिदिन खुले में शौच करते थे। पंचायत द्वारा कई बार समझाने के बावजूद जब उन्होंने खुले में शौच जाना बंद नहीं किया तो पंचायत सरपंच रामरतीबाई के निर्देश पर इस परिवार को प्रति व्यक्ति 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक माह का 75,000 रुपये जुर्माना तीन दिन में अदा करने का नोटिस दिया गया है। इसके अलावा गांव के 43 अन्य लोगों को चेतावनी दी गई है।

उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस दिये गये हैं उन्हें पूर्व खुले में शौच नहीं जाने हेतु चेतावनी दी गई थी साथ ही एक माह का समय भी दिया गया था लेकिन ऐसा नहीं किए जाने पर परिवार के 10 सदस्यों पर जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा नोटिस जारी करने से पहले इन्हें कई बार चेतावनी दी गयी लेकिन इन्होने अपने घरों में शौचालयों का निर्माण नहीं कराया। पंचायत द्वारा नोटिस जारी करने के बाद समूचे गांव और आसपास के गांवों में हड़कम्प मच गया है। नोटिस मिलते ही ग्रामीण अब शौचालय निर्माण करने में दिलचस्पी लेने लगे हैं तो कुछ ने शौचालय का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया है जो कि अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत