1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटीलेटर पर स्थानांतरित, हालत स्थिर

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटीलेटर पर स्थानांतरित, हालत स्थिर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 07:31 pm IST

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को सोमवार को ट्रेकियोस्टोमी के माध्यम से फिर क्रिटिकल केयर वेंटीलेटर पर स्थान्तरित कर दिया गया।

मध्य प्रदेश के...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटीलेटर पर स्थानांतरित, हालत स्थिर Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को सोमवार को ट्रेकियोस्टोमी के माध्यम से फिर क्रिटिकल केयर वेंटीलेटर पर स्थान्तरित कर दिया गया। मेंदाता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ''राज्यपाल लालजी टंडन की हालत स्थिर है। लंबे समय से बीमार रहने और न्यूरो मस्कुलर कमजोरी के कारण वह बाई-पेप वेंटीलेटर को बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्हें ट्रेकियोस्टोमी के माध्यम से फिर क्रिटिकल केयर वेंटीलेटर पर स्थानांतरित कर दिया गया है।''

उन्होंने बताया कि मेंदाता लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल लगातार उनकी निगरानी कर रहा है। टंडन (85) को 11 जून को सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इस बीच राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक मध्य प्रदेश के राज्यपाल की तबीयत खराब होने के कारण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत