1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: नए साल में पुलिसकर्मियों को तोहफा, साप्ताहिक अवकाश शुरू

मध्य प्रदेश: नए साल में पुलिसकर्मियों को तोहफा, साप्ताहिक अवकाश शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2019 09:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 09:52 pm IST

नए साल में मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश का तोहफा मिला है। पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का नियम एक जनवरी यानी आज से ही लागू हो गया।

police- India TV Hindi
police

भोपाल: नए साल में मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को साप्‍ताहिक अवकाश का तोहफा मिला है। पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का नियम एक जनवरी यानी आज से ही लागू हो गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की इच्छा के अनुसार प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को साप्‍ताहिक अवकाश दिए जाने के निर्देश दिए हैं और इसके लिए मंगलवार को सर्कुलर भी जारी कर दिया गया।

सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘नव वर्ष 2019 के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है कि थाना एवं जिलों में तैनात विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की कंपनियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों, जिन्हें साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता है, उन्हें तत्काल प्रभाव से साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत