1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: सावन में महाकाल के दर्शन, देखिए भस्म आरती

VIDEO: सावन में महाकाल के दर्शन, देखिए भस्म आरती

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2015 09:47 am IST,  Updated : Aug 01, 2015 10:03 am IST

उज्जैन: आज से सावन की शुरूआत हो चुकी है। इस मौके पर सुबह की पहली किरण के साथ महाकाल की विधि विधान से पूजा और फिर भस्म आरती की गई। सावन के पहले दिन महाकाल

सावन का महिना क्यों होता है ख़ास?

हिन्दू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन महीने को देवों के देव महादेव भगवान शंकर का महीना माना जाता है। इस संबंध में पौराणिक कथा है कि जब सनत कुमारों ने महादेव से उन्हें सावन महीना प्रिय होने का कारण पूछा तो महादेव भगवान शिव ने बताया कि जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था।

अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था के सावन महीने में निराहार रह कर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया, जिसके बाद ही महादेव के लिए यह विशेष हो गया।

आगे की स्लाइड में देखें महाकाल की भस्म आरती का पूरा VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत