1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में 5 छात्रों की मौत 29 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में 5 छात्रों की मौत 29 से ज्यादा घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2018 11:21 am IST,  Updated : Feb 19, 2018 11:21 am IST

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच विद्यार्थियों की मौत हो गई जबकि 29 से ज्यादा घायल हुए हैं।

 Maharashtra 5 students killed in road accidents more than...- India TV Hindi
Maharashtra 5 students killed in road accidents more than 29 injured

मुंबई: पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच विद्यार्थियों की मौत हो गई जबकि 29 से ज्यादा घायल हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग पर नौगांव के पास हुआ। करीब 44 विद्यार्थी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए एक ट्रक से शिवजोत लेकर सांगली जा रहे थे। (कश्मीर: मानसिक रूप अस्थिर व्यक्ति को सुरक्षाबलों ने मारी गोली )

रास्ते में पीछे से एक वाहन ने ट्रक को टक्कर मारी और उसके साथ चल रही दो मोटरसाइकिलों को भी कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत लाया गया घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि कम से कम 29 विद्यार्थियों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने कोल्हापुर जिले के पनहाला से अपनी यात्रा शुरू की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत