1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 12 घायल

महाराष्ट्र: बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 12 घायल

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Jun 11, 2017 09:26 am IST,  Updated : Jun 11, 2017 09:26 am IST

महाराष्ट्र के बीड जिले में आज तड़के एक निजी बस के पलट जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

Maharashtra 9 people killed and 12 injured in bus overturn- India TV Hindi
Maharashtra 9 people killed and 12 injured in bus overturn

मुंबई: महाराष्ट्र के बीड जिले में आज तड़के एक निजी बस के पलट जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान जारी है। (मंदसौर किसान आंदोलन: शिवराज के सामने किसानों ने भी शुरू किया उपवास)

बीड जिले के अम्बोरा थाने से जुड़े पुलिस अधिकारी महेश टाक ने  बताया, बस मुंबई से लातूर जा रही थी। हादसे में जीवित बचे लोगों ने दावा किया कि चालक बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा है जिस वजह से यह हादसा हुआ।

घायलों को अहमदनगर जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, यह हादसा सुबह करीब 5 बजकर 30 पर धनोरा गांव के निकट हुआ। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत