1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाइक वाले को बचाने के लिए JCB से भिड़ गई बोलेरो! आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट किया वीडियो

बाइक वाले को बचाने के लिए JCB से भिड़ गई बोलेरो! आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट किया वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2020 12:09 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 12:09 pm IST

महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति आनंद महिंद्र ने एक वीडियो रिट्वीट किया है, जिसमें दिख रहा है कि एक सड़क हादसे के दौरान बाइक और JCB मशीन के बीच बोलेरो कार आ गई, जिसके कारण बाइक सवार की जान बच गई।

बाइक वाले को बचाने के लिए JCB से भिड़ गई बोलेरो! आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट किया वीडियो- India TV Hindi
बाइक वाले को बचाने के लिए JCB से भिड़ गई बोलेरो! आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट किया वीडियो Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति आनंद महिंद्र ने एक वीडियो रिट्वीट किया है, जिसमें दिख रहा है कि एक सड़क हादसे के दौरान बाइक और JCB मशीन के बीच बोलेरो कार आ गई, जिसके कारण बाइक सवार की जान बच गई। हालांकि, वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार सड़क किनारे खड़ा है और उसके पीछे से एक अनियंत्रित JCB मशीन बाइक सवार की ओर आगे बढ़ रही थी, तभी सामने की तरफ से एक बोलेरो कार आई और बाइक तथा JBC के बीच दीवार की तरह काम कर बाइक सवार की जान बचा ली।

वीडियो में दिख रहा है कि JCB और बोलेरो की टक्कर होने के कारण JCB की दिशा बाइक सवार की ओर से मुड़ गई। हालांकि, इस टक्कर में बोलेरो के अगले हिस्से में नुकसान हुआ और बाइक सवार को हल्की चोट आई। लेकिन, अच्छी बात ये रही कि हादसे में कोई जान की हानि नहीं हुई।

वीडियो को रिट्वीट करते हुए महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति आनंद महिंद्र ने लिखा, "ऐसा लग रहा था कि बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत