1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी का नाभा जेल में कत्ल, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी का नाभा जेल में कत्ल, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2019 10:14 am IST,  Updated : Jun 23, 2019 10:16 am IST

पंजाब के बरगाड़ी में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी की नाभा जेल में दो कैदियों ने शनिवार की शाम को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब सवा पांच बजे की है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

चंडीगढ़: पंजाब के बरगाड़ी में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी की नाभा जेल में दो कैदियों ने शनिवार की शाम को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब सवा पांच बजे की है। महिंदरपाल उर्फ बिट्टू पर अन्य कैदियों ने हमला कर दिया। उसे पटियाला के निकट नाभा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि बिट्टू (49) पर दो कैदियों गुरुसेवक सिंह और मनिंदर सिंह ने कथित तौर पर हमला किया, जो हत्या मामले में नाभा जेल में बंद हैं। IG पटिया रेंज एएस राय ने कहा कि ‘FIR दर्ज कर ली गई है और मुख्य आपोरियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके आगे की जांच चल रही है।’ बता दें मृतक बिट्टू फरीदकोट का रहने वाला था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बरगाड़ी में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी बिट्टू पर नए नाभा जेल में हमला करने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 

बयान में कहा गया है कि जेलों के अतिरिक्त महानिदेशक रोहित चौधरी तथ्य परक समिति के प्रमुख होंगे। इस समिति से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि बिट्टू पंजाब के बरगाड़ी में 2015 में हुए गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी के मामले में मुख्य आरोपी था और उसे नाभा की उच्च सुरक्षा जेल में रखा गया था। 

(इनपुट-भाषा/ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत