नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने मालदा जिले में हाल ही में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी जिसकी वजह से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उन्हें इसे जल्द से जल्द देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दक्षिणपंथी नेता की कथित ईशनिंदा वाली टिप्पणियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ ने पिछले दिनों मालदा में हिंसा फैलाई। खबरों के अनुसार भीड ने कालियाचक थाने पर हमला किया था।
अधिकारी के मुताबिक घटना में कथित तौर पर शामिल रहने के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किये जाने की रिपोर्ट हैं। इसके अलावा इलाके में गोली चलने की अपुष्ट खबरें भी हैं। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल सरकार की रिपोर्ट में हिंसा के कारण और वहां मौजूदा हालात का वास्तविक विवरण दिया जाएगा।
राजनाथ सिंह 18 जनवरी को मालदा जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस महीने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का दौरा कर सकते हैं जहां हाल ही में हिंसा की वजह से इलाके में सांप्रदायिक तनाव पसर गया। प्रस्तावित यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है जहां मंत्रालय ने मालदा की हिंसा पर ममता बनर्जी की सरकार से रिपोर्ट मांगी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उन्हें इसे जल्द से जल्द देना चाहिए। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री 18 जनवरी को इलाके का दौरा कर सकते हैं। सिंह ने यहां एक बैठक में राज्य की जानीमानी सामाजिक कार्यकर्ता निर्भय दीदी को यह आश्वासन दिया। निर्भय दीदी ने आज सिंह से मुलाकात की और उनसे इलाके का दौरा करने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य में हिंसा की अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया।
अधिकारी ने कहा कि एक दक्षिणपंथी नेता की कथित ईशनिंदा वाली टिप्पणियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ ने पिछले दिनों मालदा में हिंसा फैलाई। खबरों के अनुसार भीड ने कालियाचक थाने पर हमला किया था। अधिकारी के मुताबिक घटना में कथित तौर पर शामिल रहने के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किये जाने की रिपोर्ट हैं। इसके अलावा इलाके में गोली चलने की अपुष्ट खबरें भी हैं। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल सरकार की रिपोर्ट में हिंसा का कारण और वहां मौजूदा हालात का वास्तविक विवरण मिलेगा।