कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां से मिल सकती हैं। हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा और बेवफाई का आरोप लगाया है।
Related Stories
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जहां से 23 मार्च को राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री से मिलने को कहा गया है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘उनसे शुक्रवार को राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कहा गया है। उन्हें अपने वकील या परिवार के किसी व्यक्ति के बिना और अकेले आने का निर्देश दिया गया है।’’
इससे पहले हसीन जहां सोमवार को ममता के कालीघाट स्थित घर गई थीं और उनसे मिलने के लिए समय मांगा था। वह मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद मुख्यमंत्री के घर गई थीं। जहां ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।