1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दार्जिलिंग के हालात पर ममता की अपील, 'जनजीवन सामान्य होने दें'

दार्जिलिंग के हालात पर ममता की अपील, 'जनजीवन सामान्य होने दें'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2017 10:58 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 10:58 pm IST

दार्जिलिंग के हालात पर ममता बनर्जी ने मंगलवार को सभी पार्टियों से हिंसा व अशांति खत्म करने तथा क्षेत्र में शांति बहाल करने की अपील की।

Mamta banerjee- India TV Hindi
Mamta banerjee Image Source : PTI

चोपरा (पश्चिम बंगाल): दार्जिलिंग के हालात पर ममता बनर्जी ने मंगलवार को सभी पार्टियों से हिंसा व अशांति खत्म करने तथा क्षेत्र में शांति बहाल करने की अपील की। उत्तरी बंगाल के दौरे के पहले दिन उत्तरी दिनाजपुर में यहां एक सार्वजनिक बैठक में ममता ने कहा, "हिंसा फैलाकर अशांति का माहौल बनाने का क्या मतलब है? मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से क्षेत्र में जनजीवन पटरी पर लाने और लोगों को परेशानी से निजात दिलाने की अपील करती हूं। इसमें आम आदमी की कोई गलती नहीं है।"

उन्होंने कहा, "चाय बगान के मजदूरों को खाना नहीं मिल रहा है, क्योंकि आधे चाय बगान बंद पड़े हैं। स्कूल व कॉलेज बंद हैं, व्यापार बंद है, पर्यटन पर लगाम लग गई है, होटल बंद हैं, यातायात बाधित है। क्या हो रहा है..।" उन्होंने कहा, "आप इस तरह के आंदोलन का सहारा क्यों ले रहे हैं? जब लोगों के पास खाना और काम नहीं है, ऐसे में राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलन चलाना सही नहीं है।" दार्जिलिंग को अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड करार देते हुए ममता ने कहा, "मैं जो भी कर सकती हूं, निश्चित तौर पर करूंगी। लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं कर सकती, जिससे अशांति व गड़बड़ी हो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत