1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में दिनदहाड़े जबरन किस करने की कोशिश !

दिल्ली में दिनदहाड़े जबरन किस करने की कोशिश !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2015 12:20 pm IST,  Updated : Aug 11, 2015 12:26 pm IST

नई दिल्ली: कनॉट प्लेस में छेड़छाड़ की शिकार हुई एक युवती की दोस्त ने फेसबुक के जरिए अपने गुस्से और लाचारी का इजहार किया। राधिका पी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सीपी के

उत्तरी दिल्ली में DTC बस में सफर के दौरान एक महिला से मनचले को छेड़छाड़ करना भारी पड़ा गया। महिला के मुताबिक बस में खाली जगह होने के बाद भी आरोपी उसकी सीट के पास आकर बैठा और बार-बार बहाने से उसके ऊपर गिरने लगा।

महिला के विरोध के बाद भी जब लोगों ने कुछ नहीं किया तो महिला ने बस रुकवाकर मनचले की धुनाई कर दी। महिला डीटीसी बस में बैठकर सिविल लाइन की तरफ जा रही थी।

बस में बैठे एक शख्स ने महिला का साथ दिया और दूसरे शख्स ने वारदात का वीडियो बना लिया।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तीमारपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत