1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्‍नी से नोंक-झोंक के बाद छोटी बेटी की हत्‍या की,बड़ी बेटी को घायल और खुद को जख्‍मी किया

पत्‍नी से नोंक-झोंक के बाद छोटी बेटी की हत्‍या की,बड़ी बेटी को घायल और खुद को जख्‍मी किया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2015 06:15 pm IST,  Updated : Sep 19, 2015 06:18 pm IST

नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में अपनी पत्नी से हुई तीखी नोंक-झोंक के बाद एक शख्स ने आज कथित तौर पर अपनी छह साल की बेटी की हत्या कर दी, उसकी बड़ी बहन

पत्‍नी से नोंक-झोंक के...- India TV Hindi
पत्‍नी से नोंक-झोंक के बाद खुद को जख्‍मी किया

नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में अपनी पत्नी से हुई तीखी नोंक-झोंक के बाद एक शख्स ने आज कथित तौर पर अपनी छह साल की बेटी की हत्या कर दी, उसकी बड़ी बहन को बुरी तरह जख्मी कर दिया और फिर तीसरी मंजिल की बालकनी से कूदकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर कंवल डावर (42) की अपनी पत्नी से तीखी नोंक-झोंक हुई।

 

बहसबाजी के बाद कंवल ने एक लोहे की छड़ से अपनी छह साल की बेटी की हत्या कर दी । कहा जा रहा है कि उसकी बेटी ने एक वार में ही दम तोड़ दिया, क्योंकि उसकी चीख सुनाई नहीं पड़ी। इसके बाद कंवल दूसरे कमरे में गया और अपनी 12 साल की बड़ी बेटी पर भी हमला कर दिया। पहले वार के बाद उसकी बड़ी बेटी चीखने लगी, जिसे सुनकर कंवल की पत्नी रिपल (32) उसे बचाने के लिए दौड़ी। पुलिस ने बताया कि कंवल लोहे की छड़ रख बालकनी से कूद गया और तारों में उलझकर गिरने के कारण जख्मी हो गया।
कंवल और उसकी बड़ी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ख्याला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें: दिल्ली में सांस लेना अब खतरे से खाली नहीं, जहरीली है यहां की हवा

नशे में धुत्त सिपाही मेट्रो में गिरा, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत