1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गया था धन कमाने, आया शरीर के अंग गवां के

गया था धन कमाने, आया शरीर के अंग गवां के

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2015 07:46 pm IST,  Updated : Apr 03, 2015 07:48 pm IST

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के हरसारपुर गांव के रामदीन राजभर भरा पूरा परिवार छोड़कर धन कमाने के सपने लेकर 2013 में सऊदी अरब गए लेकिन उनके नसीब में धन तो आया नहीं लेकिन उनका

- India TV Hindi

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के हरसारपुर गांव के रामदीन राजभर भरा पूरा परिवार छोड़कर धन कमाने के सपने लेकर 2013 में सऊदी अरब गए लेकिन उनके नसीब में धन तो आया नहीं लेकिन उनका बेजान शरीर जब स्वदेश आया तो पता चला कि उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग ग़ायब थे।

अच्छी नौकरी न मिल पाने के कारण, रामदीन ने अल खाफ्जी शहर में श्रमिक के तौर पर काम करने लगा। गाजीपुर के जिला पंचायत मेंबर बृजभूषण दुबे ने बताया कि सात महीने के बाद 30 अप्रैल 2014 को जब उसने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों से आखिरीबार फोन पर बात की तो उसने बताया था कि उसका मालिक उसकी जान लेने वाला है।

रामदीन की मौत दस महीने पहले सऊदी अरब में संदिग्ध हालात में हो गई थी।  

रामदीन की मौत के बाद भारतीय दूतावास में संपर्क करने से पता चला कि गला दबने से उसकी मौत हुई है।लोगों के दबाव के कारण फरवरी में रामदीन का शव भारत लाया गया। जिसे फिर बीएचयू भेजा गया जहां  पोस्टमॉर्टम किया तो पता चला कि उसके शरीर से किडनी, लिवर,स्पिलीन,पेरीकार्डियम,हार्ट समेत तमाम अंग पहले ही निकाल लिए गए थे।

इस मामले में स्थानीय नेताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री व एनएचआरसी से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत